एक्सप्लोरर

BJP से होगा अगला उपराष्ट्रपति! TDP, JDU सभी साथ, सामने आया अपडेट, जानें कब होगा बड़ा फैसला

Vice President election: धनखड़ के इस्तीफे के बाद जल्द ही उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा. जेडीयू के नेता रामनाथ ठाकुर का नाम इस दौड़ में आगे चल रहा था, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा.

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगले उपराष्ट्रपति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. इस पद को लेकर कई नाम सामने आ रहे थे, लेकिन अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक देश का अगला उपराष्ट्रपति भारतीय जनता पार्टी से ही होगा और सभी सहयोगी दल उसके साथ हैं. हालांकि अभी तक नाम को लेकर खुलासा नहीं हुआ है.

बीजेपी उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है. वह अपना ऐसा उम्मीदवार सामने करेगी, जो कि पांच सालों तक का कार्यकाल पूरा कर सके. उम्मीदवार को चुनने के दौरान पार्टी कई कारकों पर विचार करेगी. जनता दल यूनाइटेड (JDU) और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) समेत सभी सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं. JDU के नेता रामनाथ ठाकुर का नाम उपराष्ट्रपति की दौड़ में शामिल किया गया था, लेकिन मौजूदा रिपोर्ट के मुताबिक वे फिलहाल दौड़ से बाहर हैं. 

उपराष्ट्रपति पद के लिए इन नामों की थी चर्चा 

धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति के लिए कई नामों की चर्चा शुरू हो गई. रामनाथ ठाकुर के साथ-साथ केरल के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी लिस्ट में शामिल हैं. हरिवंश नारायण सिंह को लेकर भी चर्चा थी. वे राज्यसभा के उपसभापति हैं और जेडीयू के नेता भी हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चर्चा में रहे.

उपराष्ट्रपति के लिए जल्द होगा चुनाव

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 66 के मुताबिक उपराष्ट्रपति का पद खाली होने के बाद चुनाव जल्द से जल्द करवाना होता है. निर्वाचन आयोग ने बुधवार (24 जुलाई) को चुनाव को लेकर प्रेस रिलीज जारी की थी. उसने कहा कि उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जगदीप धनखड़ का कार्यकाल 2027 तक चलने वाला था, लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया.

पवन कुमार गौड़ एबीपी न्यूज में विशेष संवाददाता हैं. BJP, RSS और सरकार से जुड़ी खबरें और संसद की कार्यवाही कवर करते हैं. 2022 के यूपी चुनाव में तकरीबन 8 हजार किलोमीटर की बाय रोड कवरेज किया. कोविड और हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन को प्रमुखता से कवर कर चुके हैं. 3 लोकसभा चुनाव कवर करने के साथ साथ यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर करने का अनुभव है.

गौड़ के पास 15 सालों से ज्यादा का पत्रकारिता का अनुभव है. मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. पवन कुमार गौड़ ने रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है. संपर्क के लिए मेल करें- pavankg@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @brajwasipavan
 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget