एक्सप्लोरर

Neet UG RE-Exam: चंडीगढ़ में सिर्फ 2 अभ्यर्थियों के लिए बना था सेंटर, गेट बंद होने तक भी नहीं पहुंचे एग्जाम देने

Neet UG RE-Exam: चंडीगढ़ के अलावा भी देश के कई एग्जाम सेंटरों पर स्टूडेंट की उपस्थिति में कमी देखी गई. ग्रेस मार्क्स रद्द होने के बाद 1,563 अभ्यर्थियों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित किया गया है.

Neet Paper Leak Case: नीट पेपर लीक के आरोपों के बीच देश भर फिर से परीक्षा कराने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा है. इस बीच नीट रिजल्ट में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1,563 अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने रविवार (23 जून) रीएग्जाम आयोजित किया है.

देशभर के कई छात्र इस एग्जाम में शामिल होने नहीं पहंचे हैं. चंडीगढ़ के एक परीक्षा केंद्र पर निरीक्षक इंतजार कर रहे थे, पुलिसकर्मी मौके पर थे और मेटल स्कैनर भी लगे थे, लेकिन वहां कोई छात्र रीएग्जाम देने पहुंचा ही नहीं.

चंडीगढ़ में रीएग्जाम देने नहीं पहुंचे छात्र

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर 44 स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सिर्फ दो छात्रों के एग्जाम सेंटर बनाया गया था, लेकिन वहां दोनों ही छात्र रीएग्जाम देने नहीं पहुंचे. नीट रीएग्जाम इसलिए आयोजित किया गया है क्योंकि मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात और चंडीगढ़ के कई एग्जाम सेंटर पर देरी से परीक्षा शुरू हुआ था. उन छात्रों को भरपाई के तौर पर ग्रेस मार्कस दिया गया था, लेकिन बाद में विवाद बढ़ने के बाद ग्रेस मार्कस को रद्द कर दिया गया था. 

नहीं पहुंचे छात्र तो बंद कर दिया गया गेट

रिपोर्ट के मुताबिक एक निरीक्षक ने बताया, "परीक्षा शुरू होने का समय दोपहर 2 बजे था और 1.30 बजे गेट बंद कर दिया जाना था. हम छात्रों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब छात्र नहीं आए तो नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया." पांच जून को आयोजित हुए नीट एग्जाम का रिजल्ट 4 जून को घोषित किया गया था, जिसके बाद यह सवालों के घेरे में आ गया, क्योंकि 67 स्टूडेंट ऐसे थे, जिन्हें 720/720 अंक मिले थे.

नीट पेपर लीक मामले को बिहार में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनमें से एक छात्र ने पुलिस को बताया है कि उसे परीक्षा से एक रात पहले प्रश्न मिले थे. सरकार ने पहले तो पेपर लीक की बात से इनकार किया था, लेकिन फिर शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कुछ जगहों पर परीक्षा में अनियमितता होने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें : Kanishka Plane Blast: आतंकी निज्जर को कनाडाई संसद में श्रद्धांजलि पर भड़के एस जयशंकर, बोले- 'कनिष्क विमान हादसा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget