एक्सप्लोरर

एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घोटकर हत्या का शक जताया गया है. क्राइम ब्रांच के अधिकारी रोहित के घर पहुंचे हैं और घरवालों से पूछताछ चल रही है.

नई दिल्ली: यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नरायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया. सूत्रों के मुताबिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घोटकर हत्या का शक जताया गया है. पहले केस लोकल पुलिस ने दर्ज किया था लेकिन बाद में मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया. आज क्राइम ब्रांच की टीम और सीएफएसएल रोहित के घर पहुचीं हैं और घर में सबूत जुटा रही हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अननेचुरल डेथ पाई गई है जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया. हालांकि अभी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

रोहित 15 अप्रैल को कहीं बाहर से घर आए. नौकरों के बयान और सीसीटीवी से पता चला कि उस रात रोहित ने शराब पी हुई थी और वो फिर अपने कमरे में जाकर सो गए. हैरानी इस बात की है कि 15 अप्रैल को रोहित सोए और 16 अप्रैल शाम 4 बजे के आसपास रोहित संदिग्ध हालत में पाए गया. लेकिन रात से लेकर शाम 4 बजे तक किसी ने रोहित को उठाया नहीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए. शुरू में हार्ट अटैक से मौत बताई गई लेकिन पोस्टमार्टम के बाद अब हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घोटकर हत्या का शक जताया गया है. ये हत्या तकिये से दम घोटकर भी हो सकती है. मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है. क्राइम ब्रांच ने हत्या यानी आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है. क्राइम ब्रांच के अधिकारी रोहित के घर भी पहुंचे हैं और घरवालों से पूछताछ चल रही है.

सात साल एनडी तिवारी के खिलाफ लड़ा पितृत्व का केस रोहित शेखर तिवारी ने स्वर्गीय एनडी तिवारी के खिलाफ करीब सात साल तक पितृत्व का केस लड़ा. इसके बाद डीएनए टेस्ट में रोहित शेखर के एनडी तिवारी के बेटा होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद तिवारी ने भी रोहित शेखर को अपना बेटा मान लिया. साल 2008 में रोहित शेखर ने एक याचिका दायर कर दावा किया था कि एन.डी. तिवारी उनके बायलॉजिकल पिता हैं. रोहित शेखर की मां उज्जवला ने डीएनए रिपोर्ट आने के बाद कहा था कि मुझे आज अपने बेटे पर गर्व है. एनडी तिवारी से माफी के सवाल पर उन्होंने ये भी कहा था कि मुझे उनसे कुछ नहीं चाहिए.

शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान पर केजरीवाल बोले- बीजेपी अपना असली रंग दिखा रही है

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget