एक्सप्लोरर

Mumbai Crime: NCB को मिली बड़ी सफलता, दाऊद का सहयोगी अजीम भाई मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार

Mumbai Crime: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग मामले में दाऊद इब्राहिम के सहयोगी अजीम भाई को गिरफ्तार किया है. उसे मेफिड्रोन बरामद होने के संबंध में गिरफ्तार किया गया है.

मुंबईः महाराष्ट्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को मादक पदार्थ तस्करी रोकने में बड़ी सफलता मिली है. यहां NCB के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि फरार माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के एक कथित सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार एनसीबी ने शुक्रवार को नवी मुंबई से मादक पदार्थ के एक मामले में 42 वर्षीय अजीम भाई को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि अजीम भाई के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं और उसे मेफिड्रोन बरामद होने के संबंध में गिरफ्तार किया गया है.

ड्रग मामले में अजीम भाई गिरफ्तार

एनसीबी के अधिकारी ने जानकारी दी है कि हाल ही में पड़ोसी ठाणे जिले के मुम्ब्रा में छह किलोग्राम मेफिड्रोन और एफेड्रिन (दोनों नशीली इवाइयां) जब्त की गई थी. इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के दौरान अजीम भाई का नाम सामने आया था. एनसीबी की ओर से जानकारी दी गई है कि 'मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दाऊद इब्राहिम के एक सहयोगी अजीम भाई उर्फ ​​​​मोहम्मद अजीम अबू सलीम को गिरफ्तार किया है. वह जबरन वसूली और नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल था.'

एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा है कि दाऊद इब्राहिम के एक सहयोगी अजीम भाई के खिलाफ कई पुलिस थानों में रंगदारी और लूट के मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा 'पड़ोसी ठाणे जिले के मुंब्रा में छह किलोग्राम मेफेड्रोन और एफेड्रिन जब्त किए जाने के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ में उसका नाम सामने आया.'

इससे पहले भी हुई दाऊद के गुर्गों की गिरफ्तारी

बता दें कि इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जनवरी में इब्राहिम के एक अन्य सहयोगी परवेज खान को गिरफ्तार किया था. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कहना है कि खान को चिंकू पठान के नाम से भी जाना जाता है. चिंकू पठान को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. चिंकू पठान इब्राहिम के गुर्गे के रूप में जाना जाता है और माफिया डॉन करीम लाला का रिश्तेदार भी है.

फिलहाल दाऊद इब्राहिम एक भारतीय गैंगस्टर और ड्रग किंगपिन है और आतंकवाद, हत्या, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी और कई अन्य मामलों के आरोप में आरोपी घोषित है. माना जाता है कि वह 1993 के बॉम्बे धमाकों में शामिल था. इब्राहिम मूल रूप से मुंबई के डोंगरी के रहने वाला है.

इसे भी पढ़ेंः
Amit Shah On AIMIM: तेलंगाना में अमित शाह बोले- बीजेपी मजलिस से नहीं डरती, हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते

Jammu Kashmir News: PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा- नाजायज़ तरीके से हटाया गया 370 और 35A, वक्त आएगा जब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget