एक्सप्लोरर

नौसेना का मिग-29 के फाइटर जेट गोवा के करीब समंदर में क्रैश, पायलट सुरक्षित

पिछले दो सालों में तीसरा मिग29के दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. समंदर की सुरक्षा की लिए नौसेना ने मिग29के जेट्स रूस से खरीदे हैं.

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना का मिग29'के' फाइटर जेट रविवार की सुबह गोवा के करीब समंदर में क्रैश हो गया.‌ लड़ाकू विमान का पायलट दुर्घटना से पहले सुरक्षित बाहर कूद गया. नौसेना ने दुर्घटना के कारण के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं.‌ नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, रविवार की सुबह 10.30 बजे मिग29के फाइटर जेट एक रूटी-सोर्टी पर था जब ये विमान गोवा के करीब समंदर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. लेकिन पायलट सुरक्षित कूद गया और बाद में उसे सुरक्षित बचा लिया गया. प्रवक्ता के मुताबिक, मामले की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, इस मिग29के फाइटर जेट ने गोवा के आईएनएस हंस बेस से उड़ान भरी थी.‌ उड़ान भरने के फौरान बाद ही ये समंदर में क्रैश हो गया. आपको बता दें कि पिछले दो सालों में गोवा में ये तीसरा ऐसा मामला है जब नौसेना का आधुनिक फाइटर जेट, मिग29के दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इससे पहले पिछले साल नबम्बर के महीने में एक पक्षी से टकराने के कारण भी नौसेना का एक मिग29के फाइटर जेट गोवा में आईएनएस हंस बेस के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

जनवरी 2018 में भी लैंडिंग के दौरान आईएनएस हंस बेस पर एक मिग29के एयरक्राफ्ट रनवे पर फिसलने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था‌. गौरतलब है कि वर्ष 2013 में मिग29के फाइटर जेट्स को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था. भारत ने रूस से कुल 45 मिग29के जेट्स का सौदा किया था.

गोवा के आईएनएस हंस बेस पर इन मिग29के फाइटर जेट्स की ब्लैक-पैंथर नाम की 303-स्कॉवड्रन है. इसलिए इन जेट्स को ब्लैक पैंथर के नाम से भी जाना जाता है. ये ब्लैक पैंथर जेट्स नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विक्रमादित्य पर देश की समुद्री सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं.

कुछ साल पहले ही रिपोर्ट‌ आई थीं कि सीएजी ने मिग29के लड़ाकू विमानों की सर्विस-उपलब्धता पर सवाल खड़े किए थे क्योंकि इन जेट्स के इंजन और दूसरे हिस्सों में काफी खामियां पाई गई थीं. एक मिग29के एयरक्राफ्ट तो रूस में ही वर्ष 2011 में ट्रायल के दौरान क्रैश हो गया था. इस दुर्घटना में दोनों रूसी पायलट्स की जान चली गई थी.

दिल्ली: जाफराबाद के पास मौजपुर में पत्थरबाजी, नियंत्रण के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली रिहाई, कोर्ट का पुलिस को आदेश
अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली रिहाई, कोर्ट का पुलिस को आदेश
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
CJP Protest Live Updates: दीपके-रांका और सौरव दास मजिस्ट्रेट के सामने हुए पेश, CJP प्रदर्शन पर सुनवाई
LIVE: दीपके-रांका और सौरव दास मजिस्ट्रेट के सामने हुए पेश, CJP प्रदर्शन पर सुनवाई
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget