एक्सप्लोरर

नवरात्र के मौके पर 9 दिन उपवास पर रहेंगे पीएम मोदी और सीएम योगी

9 दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा का विधान है. नवरात्र के पहले दिन मंगल कामना के लिए कलश स्थापना का विधान है. आज शक्ति के पहले स्वरुप शैलपुत्री की आराधना की जाती है.

नई दिल्ली/लखनऊ:  नवरात्र के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से नौ दिन उपवास पर रहेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज से 9 दिन का उपवास रखेंगे. शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पर्व आज से शुरू होकर 29 सितंबर को समाप्त होगा और 30 सितंबर को विजयदशमी मनाई जाएगी.

इन 9 दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा का विधान है. नवरात्र के पहले दिन मंगल कामना के लिए कलश स्थापना का विधान है. आज शक्ति के पहले स्वरुप शैलपुत्री की आराधना की जाती है.

नवरात्र शुरु: वैष्णो देवी मंदिर समेत देश भर के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

28 साल से नवरात्र व्रत रखते आ रहे हैं मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 साल से नवरात्र में 9 दिनों का व्रत रखते आ रहे हैं. नवरात्रि के पहले दिन पीएम मोदी नवदेवी की खास पूजा करते हैं और केवल पानी पर उपवास रखते हैं. इस दौरान वो रोज की तरह कामकाज करते हैं.

आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत, यहां जानें- किस दिन आदि शक्ति के किस रूप की होगी पूजा?

विजयादशमी को शस्त्र पूजा भी करते हैं मोदी

दरअसल मोदी की नवरात्र के समय उपवास करने की आदत इतनी पुरानी हो चुकी है कि उनके शरीर पर इसका कुछ खास असर नहीं दिखता. रोजाना का काम वैसे ही करते हैं, जैसे नवरात्र के पहले या बाद में. नवरात्र के बाद विजयादशमी को मोदी शस्त्र पूजा भी करते हैं.

बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री, 2001 से 2014 के बीच हर विजयादशमी पर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठकर मोदी शस्त्रपूजा किया करते थे और इसके सार्वजनिक प्रदर्शन में उन्हें कोई झिझक भी नहीं होती थी.

गोरखनाथ मंदिर में कलश स्थापना करेंगे योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ भी हर नवरात्र पर नौ दिन का व्रत रहते है. आज वो गोरखनाथ मंदिर में कलश स्थापना करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget