एक्सप्लोरर

'भारत बहुत तेजी से बदल रहा...', NSA अजित डोभाल बोले- 10 साल में होगी 10 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी

NSA Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि सीमाएं अहम हैं, क्योंकि वे हमारी संप्रभुता परिभाषित करती हैं. उन्होंने कहा, ‘जमीन पर जो कब्जा है वो अपना है, बाकी तो सब अदालत का काम है.

NSA Ajit Doval: दिल्ली के विज्ञान भवन में सीमा सुरक्षा बल के कार्यक्रम के दौरान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कहा कि भारत बहुत तेजी से बदल रहा है और अगले 10 सालों में यह 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हो जाएगा. डोभाल ने कहा, यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा वर्कफोर्स भी होगा.

दरअसल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ के 21वें अलंकरण समारोह एवं रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा, तकनीकी रूप से भारत सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैनुफैक्टरिंग यूनिट, रक्षा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सबसे उन्नत देश होगा. अजित डोभाल ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में बीएसएफ के योगदान की सराहना की और कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है.

हमें सातों दिन चौबीसों घंटे सतर्क रहना- अजित डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कहा कि निकट भविष्य में मुझे नहीं लगता कि हमारी सीमाएं उतनी सुरक्षित होगीं. जितनी हमें तेज आर्थिक विकास के लिए चाहिए. इसलिए सीमाओं की रक्षा करने वाले बलों पर जिम्मेदारी बहुत ज्यादा है. उन्हें चिरकाल तक सातों दिन चौबीसों घंटे सतर्क रहना है. उन्हें यह देखना है कि हमारे राष्ट्रीय हित और देश सुरक्षित है.

अजित डोभाल ने कहा कि सीमाएं अहम हैं, क्योंकि वे हमारी संप्रभुता परिभाषित करती हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘जमीन पर जो कब्जा है वो अपना है, बाकी तो सब कोर्ट और कचहरी का काम है, उससे फर्क नहीं पड़ता."

सीमाओं की सुरक्षा करने में सबसे आगे रहा BSF- नितिन अग्रवाल

इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने कहा कि बीएसएफ हमेशा से देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सबसे आगे रहा है. उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा बल आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत में जुटा हुआ है. इसके आगे नितिन अग्रवाल ने कहा कि सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा, बीएसएफ ने सद्भावना बनाने और सीमावर्ती आबादी का विश्वास हासिल करने के लिए मेडिकल कैंप और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए हैं.

ये भी पढ़ें: OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बताया क्या होगा अगला कदम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget