एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले की जांच तेज, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जनता से मांगी मदद

NIA seeks help from the public: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले में जांच में तेजी लाने के लिए पर्यटकों, स्थानीय लोगों से फोटो, वीडियो और इस हमले से संबंधित जानकारी देने की मांग की है.

NIA Investigation in Pahalgam Terror Attack : 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दिल दहला देने वाले आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस क्रूर हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस जघन्य वारदात की जांच में तेजी लाते हुए आम जनता से महत्वपूर्ण सुराग साझा करने की अपील की है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जारी किए नंबर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा, “हो सकता है कई पर्यटकों, स्थानीय लोगों या अन्य गवाहों के पास ऐसी तस्वीरें, वीडियो या जानकारी हो जो इस हमले से संबंधित हो और जो अनजाने में ही हमलावरों तक पहुंचने में मदद कर सकती हो. एजेंसी ने इसके लिए दो संपर्क नंबर जारी किए हैं. इसमें से एक मोबाइल नंबर 96549 58816 है और एक लैंडलाइन नंबर 01124368800, जहां लोग अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं.

एजेंसी ने लोगों से मांगे फोटो और वीडियो

NIA के अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर पहले ही कई फोटो और वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है. इसके साथ एजेंसी किसी भी नई जानकारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहती है और हर सुराग को बारीकी से खंगालना चाहती है, जिससे हमलावरों की पहचान और उनके नेटवर्क का खुलासा हो सके.

NIA घटनास्थल की बारीकी से कर रही जांच

पहलगाम में एनआईए की कई टीमों ने डेरा डाला हुआ है और घटनास्थल की बारीकी से छानबीन कर रही हैं. इसके साथ वे चश्मदीदों और घायलों से भी पूछताछ कर रहे हैं ताकि हमले के पीछे की साजिश की गहराई तक पहुंचा जा सके. एनआईए ने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और एक वरिष्ठ अधिकारी स्वयं उनसे संपर्क करेगा.

इस भीषण आतंकी हमले ने जहां पर्यटक सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर भी चौकसी बढ़ाने का दबाव बना दिया है. अब देखना यह है कि एनआईए की यह जनअपील कितनी मददगार साबित होती है और क्या जल्द ही इस नृशंस हमले के गुनहगारों को कानून के कटघरे में लाया जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
तमिलनाडु में खूनी तांडव! चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पेट्रोल बम से हमला, तलवारों से गोदकर हत्या
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
Vijayawada Anganwadi: सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget