एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: RSS ने ऑपरेशन सिंदूर का किया समर्थन, कहा- ‘पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए न्याय की शुरुआत’

India Strikes in Pakistan : पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सशस्त्र बल ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला कर उन्हें पूरी तरह से तबाह कर दिया है.

RSS on Operation Sindoor : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बुधवार (7 मई,2025) को भारतीय सशस्त्र बल की ओर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए जोरदार हमलों का समर्थन किया है. आरएसएस ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए न्याय की शुरुआत है.

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार (7 मई) को तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना भी शामिल है.

पूरा देश इस ऑपरेशन सिंदूर का करता है समर्थन- आरएसएस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील आंबेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए न्याय की शुरुआत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुआ. राष्ट्र इस ऑपरेशन का समर्थन करता है.’’ इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘‘जय हिंद. भारत माता की जय हो.’’

पहलगाम आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद भारत ने की कार्रवाई

पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से यह सैन्य कार्रवाई पहलगाम हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई है. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इस आतंकी हमले में 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी. इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे.

मेडिकल सेंटर की आड़ में हो रही थी आतंकी गतिविधि

अधिकारियों ने बुधवार (7 मई) को कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन नौ ठिकानों पर हमला किया गया, उनमें से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे. भारतीय वायुसेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि इन ठिकानों पर स्वास्थ्य केंद्रों की आड़ में आतंकी ठिकाने संचालित हो रहे हैं, ताकि वहां हो रही आतंकी गतिविधियों का किसी को पता न चल सके.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
'मैंने पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के CM विजय
'मैंने पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के CM विजय
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget