एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस को तगड़ा झटका, इस्तीफा देने वाले दोनों प्रमुख नेता आज BJP में हो सकते हैं शामिल

NC के जम्मू पार्टी अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने इस्तीफा देने की घोषणा अपने घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए दी थी. उन्होंने कहा, अब जम्मू-कश्मीर की आवाज जम्मू से आएगी जिसे उसका सही स्थान मिलना चाहिए

जम्मू/दिल्ली: फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस को रविवार को जम्मू में बड़ा झटका लगा है. उनके दो प्रमुख नेताओं (देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इन दोनों नेताओं के आज दिल्ली में बीडेपी में शामिल होने की संभावना है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता ने कहा, "डॉ. फारूक अब्दुल्ला को माननीय सुरजीत सिंह सलाथिया और माननीय देवेंद्र राणा का इस्तीफा मिला है जिसे स्वीकार कर लिया गया. इसके बाद कोई कार्रवाई या टिप्पणी की जरूरत महसूस नहीं होती."

इस्तीफा का एलान करते हुए क्या बोले देवेंद्र राणा
नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू पार्टी अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने इस्तीफा देने की घोषणा अपने घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए दी. उन्होंने कहा, 'मैं और (पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व मंत्री) एसएस सलाथिया ने नेशनल कॉन्फ्रेंस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अब जम्मू-कश्मीर की आवाज जम्मू से आएगी जिसे उसका सही स्थान मिलना चाहिए.' 

राणा ने 30 जनवरी को 'जम्मू घोषणा पत्र' का प्रस्ताव किया था जिसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों और समुदायों में एकजुटता और विश्वास बहाल करने पर जोर दिया गया है. इसपर राणा ने कहा कि उनका राजनीतिक दर्शन प्रस्तावित 'जम्मू घोषणा पत्र' पर आधारित होगा. उनकी एकमात्र चिंता जम्मू का हित और इलाके के लोगों की इच्छाएं और महत्वाकांक्षा है और 'जम्मू घोषणापत्र' इस दिशा में एक कोशिश है जहां पर सभी वर्गों और राजनीति पार्टियों के लोगों को एक साथ आने की जरूरत है.

बता दें कि जम्मू घोषणा पत्र का प्रस्ताव रखने के बाद राणा ने कहा था कि बीजेपी एकमात्र बड़ी पार्टी है जिसने इस पर 'बड़ी प्रतिक्रिया' दी. इस बीच, नेशनल कांफ्रेस ने वरिष्ठ नेता रतनलाल गुप्ता को जम्मू का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया है जो 16 अक्टूबर को इस पद के लिए होने वाले चुनाव तक बने रहेंगे.

राणा पूर्व विधायक हैं और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई हैं. वह तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार का पद छोड़ने के बाद 2011 से ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर काबिज थे. राणा को नेशनल कॉन्फ्रेंस की जम्मू इकाई की रीढ़ माना जाता था.

ये भी पढ़ें-
Drugs Case: आर्यन खान समेत तीन लोगों की जमानत याचिका पर आज हो सकती है सुनवाई, लोअर कोर्ट में खारिज हो गई थी याचिका

MP News: छुट्टी के लिए इंजीनियर ने लिखी चिट्ठी, कहा- पिछले जन्म में ओवैसी बालसखा थे, मोहन भागवत 'शकुनी मामा', जानें फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget