एक्सप्लोरर

नासिक में दर्दनाक हादसा: बस से भिड़ा ऑटो रिक्शा, दोनों गाड़ियां कुएं में गिरीं, अबतक 25 लोगों की मौत

कुएं में से कम से कम 25 शवों को निकाला गया है और घायलों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवज़ा देने का ऐलान किया. घायलों के इलाज का पूरा खर्च एमएसआरटीसी उठाएगा.

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में कल शामराज्य परिवहन की एक बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस भयंकर हादसे में अबतक 25 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने बताया है कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गईं. ये हादसा नासिक में मालेगांव-देओला सड़क पर मेशी फाटा पर शाम करीब चार बजे हुआ. हादसे में करीब 30 लोग घायल हैं. हादसे में अधिकतर घायल बस की सवारियां हैं.

मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

अधिकारी ने बताया कि मरने वाले में दोनों वाहनों में सवार लोग शामिल हैं. हादसे में बस चालक की भी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज़ थी कि बस ऑटो को घसीटती हुई सड़क किनारे स्थित कुएं में ले गई और दोनों गाड़ियां कुएं में गिर गईं.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नासिक ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया, “कुएं में से कम से कम 25 शवों को निकाला गया है और घायलों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.” उन्होंने बताया, “ हम पंपों की मद्द से कुएं से पानी निकाल रहे हैं ताकि यह देख सकें कि क्या और मुसाफिर अब भी कीचड़ में फंसे हुए हैं?”

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस धुले जिले से नासिक के कल्याण जा रही थी, जबकि ऑटो विपरीत दिशा से आ रहा था. पुलिस ने बताया कि बस को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है. इस बीच एमएसआरटीसी ने देर शाम जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस घटना के लिए पहली नज़र में चालक की गलती लगती है.

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवज़ा

परिवहन मंत्री और एमएसआरटीसी के अध्यक्ष अनिल परब ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवज़ा देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च एमएसआरटीसी उठाएगा. राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय ने देर रात किये ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को हादसे में घायल लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें-

प्रवेश वर्मा ने सीएम केजरीवाल को बताया आतंकवादी, कहा- बहन और बेटी को बचाना है तो उन्हें भगाना होगा

शिखर सम्मेलन दिल्ली: CM केजरीवाल बोले- दिल्ली में एंटी नहीं प्रो इंकम्बेंसी, अमित शाह पर भी किया पलटवार

विवादित बयान देने वाले अनुराग ठाकुर को असदुद्दीन ओवैसी ने दिया चैलेंज, बोले- चलाओ गोली फ्लाइट में अर्नब गोस्वामी से उलझे, इंडिगो ने कुणाल कामरा को छह महीने तक सफर करने से बैन किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
LIVE: थाने पहुंचे सौरव दास और रांका, प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
LIVE: थाने पहुंचे सौरव दास और रांका, प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget