एक्सप्लोरर

विवादित बयान देने वाले अनुराग ठाकुर को असदुद्दीन ओवैसी ने दिया चैलेंज, बोले- चलाओ गोली

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेता अनुराग ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है.

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) नेता असद्दुदीन ओवैसी ने मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अनुराग ठाकुर के हालिया बयान पर कहा कि वह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की भाषा बोल रहे हैं. ओवैसी ने कहा, ''यह अनुराग ठाकुर नहीं, अमित शाह और नरेंद्र मोदी का विचार बोल रहा है.'' ओवैसी यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा, ''कितनों को गोली मारोगे ठाकुर? तुम्हारी नजर में हम गद्दार हैं, तुम्हारी गोलियां खत्म हो जाएंगी पर हम खत्म नहीं होंगे.'' ओवैसी ने कहा, ''अनुराग ठाकुर को मेरा चैलेंज है, गोलियां चलाओ मेरे मन में डर नहीं. यह लड़ाई हम लड़ेंगे. कितने लोगों को मारोगे मोदी जी? एक दिन अन्याय खत्म होगा और अन्याय करने वाले खत्म होंगे.''

असदुद्दीन ओवैसी ने यहां बीजेपी और मोदी-शाह के खिलाफ नारे भी लगवाए. ओवैसी ने नागरिकता कानून को संविधान के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि 70 सालों में कोई भी आया हो, लेकिन ऐसा काला कानून किसी और ने नहीं मोदी सरकार ने लाया है. आज तक धर्म के आधार पर कोई भी कानून नहीं लाया गया है. यह भारत के संविधान पर काला धब्बा है.

ओवैसी ने कहा कि वो देश बचाने के लिए सड़कों पर आए हैं और इस देश को गोडसे का देश नहीं बनने देंगे. ओवैसी ने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी और ममता बनर्जी से नहीं मुझसे चर्चा करे. ओवैसी ने कहा कि पहले एनपीआर होगा और उसके बाद एनआरसी आएगा, यह सरकार का षडयंत्र है. ओवैसी ने कहा कि एनआरसी से सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, आदिवासी और दलित भी प्रभवित होंगे. आदिवासी, मुस्लिम, दलित लोगों के पास जन्म प्रमाणपत्र नहीं है.

असदुद्दीन ओवैसी ने मुम्बई के 1992 दंगों की याद दिलाई. 1992 में हुए दंगे और मुम्बई में दाऊद इब्राहिम द्वारा सीरियल ब्लास्ट कराए गए थे जिसमें सैकड़ों लोगो की जान गई थी. ओवैसी ने कहा कि मुम्बई के इस रास्ते पर इंसानियत के खून की होली खेली गई थी तब हमने भारत जिंदाबाद कहा था. भिवंडी के समय भी हमने भारत जिंदाबाद कहा था.

ओवैसी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को नसीहत देते हुए कहा कि जैसे दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सीएए पर रोक लगाई है वैसे ही उद्धव ठाकरे भी राज्य में सीएए, एनआरसी पर रोक लगाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों से कहें कि राज्य में सीएए और एनआरसी लागू नहीं होगा. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तुरंत विशेष अधिवेशन बुलाए और एनआरसी, एनपीआर को स्थगित करने का प्रस्ताव लाए.

इससे पहले बता दें कि चुनाव आयोग (ईसी) ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को विवादित बयान के लिए नोटिस जारी किया है. आयोग ने विवादित बयान देने की वजह से चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन करार देते हुए मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा है. नोटिस में अनुराग ठाकुर से 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget