एक्सप्लोरर

आर्थिक विशेषज्ञों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- ‘साहसिक फैसले लेने में नहीं हिचकेगी सरकार’

1 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली देश का बजट पेश करेंगे. जाहिर है ये फैसले न सिर्फ विकास की रफ्तार को तेज करने में मदद करेंगे बल्कि 2019 के चुनाव में भी सरकार को फायदा मिलेगा.

नई दिल्ली: बजट से पहले देश के अर्थशास्त्रियों के साथ कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की. नीति आयोग में हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने एक बार फिर कहा कि सरकार बिना डर के फैसले लेने में सक्षम है और सरकार साहसिक फैसले लेने से भी नहीं हिचकेगी. बजट से ठीक पहले देश के अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि अर्थव्यवस्था को लेकर उनकी सरकार क्या सोच रही है. पीएम मोदी ने आने वाले दिनों में अपनी सरकार का एजेंडा भी साफ कर दिया है. EXCLUSIVE: बजट से बनेगी बात, 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं, 30 लाख तक के टैक्स में मिलेगी भारी छूट सूत्रों के मुताबिक, नीति आयोग में हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा, ‘’अपने विशालकाय देश में कई अंतर्विरोध और इसी के बीच आगे बढ़ते हुए विकास करना है. एक तरफ राजकोषीय घाटा कम रखना है तो दूसरी तरफ नई कल्याणकारी योजनाएं भी चलानी होती हैं. संतुलन कायम रखते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ना सरकार की प्राथमिकता है.’’ विकास को एजेंडा बताने वाले पीएम मोदी की कैबिनेट ने कल तीन ऐसे फैसले लिए जो अर्थव्यवस्था को गति देने वाले हैं.
  • लगातार घाटे में चल रही सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया में 49 फीसद तक विदेश निवेश को मंजूरी दी गई.
  • एक ब्रांड वाले खुदरा कारोबार में 100 फीसदी तक विदेशी निवेश बिना सरकार की मंजूरी के हो पाएगा.
  • इसी तरह रियल एस्टेट ब्रोकिंग सर्विसेस में भी 100 प्रतिशत विदेशी निवेश को कल कैबिनेट ने मंजूरी दी.
अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने ये भी कहा कि विशेषज्ञों के कई सुझाव बजट में शामिल किए जाएंगे. विशेषज्ञों के सुझाव क्या हैं इसका खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन कल ही खबर आई कि सरकार टैक्स में छूट की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख करने की तैयारी में है. एक फरवरी को पेश होगा आम बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली देश का बजट पेश करेंगे. जाहिर है ये फैसले न सिर्फ विकास की रफ्तार को तेज करने में मदद करेंगे बल्कि 2019 के चुनाव में भी सरकार को फायदा मिलेगा. वहीं, पीएम मोदी आज बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी महासचिव, कुछ पार्टी पदाधिकारी आदि शामिल होंगे. बैठक में पीएम मोदी मिशन 2019 और आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए गुरू मंत्र देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
राहुल गांधी के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; फिर मिली जमानत
राहुल गांधी के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; फिर मिली जमानत
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget