एक्सप्लोरर

#ModionABP: पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- 2019 का चुनाव 'जनता' बनाम 'गठबंधन' होगा

वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि राम मंदिर पर हमारी सरकार अध्यादेश नहीं लाएगी. उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के बाद ही राम मंदिर पर फैसला किया जाएगा.

नई दिल्ली: इस साल देश में आम चुनाव होने वाले हैं. माहौल चुनावी हो चुका है. इस बीच आज साल 2019 की शुरुआत के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया है. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि साल 2019 का चुनाव जनता बनाम गठबंधन होगा. मोदी जनता के प्यार और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति हैं. पीएम मोदी ने इस बात को खारिज कर दिया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 180 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी इसी तकरह की बात कही जा रही थी. पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ही एजेंडा तय करेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें देश की जनता की बुद्धिमता पर पूरा भरोसा है.

इसके साथ ही गठबंधन बनाने में जुटे एंटी बीजेपी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके बीच कोई एकता नहीं है. वे देश के लिए क्या करेंगे इसके लिए उनके पास कोई योजना नहीं है. ये सिर्फ खुद को बचाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के अलावा असम और जम्मू-कश्मीर के स्थानीय चुनाव में एंटी बीजेपी गठबंधन बनाने का फॉर्मूला फेल हो गया. पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के टॉप नेता आपस में मिल सकते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि जनता भी उनके साथ है.

वहीं सहयोगी दलों की नाराजगी पर पीएम मोदी ने कहा कि कभी-कभी कुछ उम्मीदें पूरी नहीं हो पाती हैं और कुछ सहयोगी ये महसूस करते हैं कि वो बीजेपी पर दवाब बनाकर फायदा उठा सकते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ सहयोगी ये मानते हैं कि इन चीजों को बातचीत के जरिए ठीक किया जा सकता है. हमारी कोशिश रहती है कि सभी को एक साथ लेकर चलें. पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि वे क्षेत्रीय दलों को महत्ता देने में विश्वास रखते हैं क्योंकि इन्हें अनदेखा कर देश को चलाया नहीं जा सकता. प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला इसके  बावजूद भी सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चलते हुए गठबंधन धर्म का पालन किया.

राम मंदिर पर अध्यादेश नहीं लाएगी सरकार: पीएम मोदी

वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि राम मंदिर पर हमारी सरकार अध्यादेश नहीं लाएगी. उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के बाद ही राम मंदिर पर फैसला किया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा है, ''राम मंदिर संविधान के तहत बनाया जाएगा.'' उन्होंने कहा, ''70 साल शासन करने वालों ने राम मंदिर को अटकाया है.'' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के वकीलों ने इस केस में कानूनी प्रक्रिया में बाधा डाली है.

पाकिस्तान को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?

पाकिस्तान पर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ''एक लड़ाई से पाकिस्तान नहीं सुधरेगा. पाकिस्तान को सुधरने में वक्त लगेगा.'' पीएम मोदी ने कहा, ''सर्जिकल स्ट्रइक पर फैसला जोखिम भरा था.  हमारी पहली चिंता सैनिकों की सुरक्षा थी और हमेशा रहेगी.''

लोगों के लिए झटका नहीं था नोटबंदी: पीएम मोदी

नए साल 2019 के पहले इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा है कि नोटबंदी लोगों के लिए झटका नहीं था. लोगों को पहले से इसके लिए आगाह किया गया था. काले धन पर एक साल पहले लोगों को अलर्ट किया गया था और सरकार के ऐसा कदम उठाने के पीछे लोगों का ही हित था.

एबीपी न्यूज के दर्शकों और पाठकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना 'व्यक्ति विशेष-2018'

सियासी गहमागहमी से भरा रहेगा साल, लोकसभा चुनाव के साथ 8 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय होसबाले ने जो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय ने जो कहा...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग

वीडियोज

Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget