एक्सप्लोरर

Exclusive: नगरोटा में मारे गए जैश के चारों आतंकी पाकिस्तानी थे-जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह

DGP दिलबाग सिंह ने कहा है कि काफी दिन से इत बात का इनपुट मिल रहा था कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा घाटी में आतंकी वारदातें करने की फिराक में हैं.

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है. इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जेएंडके के डीजीपी ने कहा है कि मारे गए चारों आतंकी पाकिस्तानी थे जो जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे.

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बड़ी जानकारी दी कि ये चारों आतंकी पाकिस्तानी थे और इस बात में कोई शक नहीं है. आतंकी सांबा सेक्टर से कश्मीर की तरफ जा रहे थे और जिस ट्रक में इन्हें मार गिराया गया है उसमें भारी मात्रा में एक्सप्लोसिव थे जो किसी बड़ी आतंकी घटना के अंजाम देने के लिए इस्तेमाल होने थे.

दिलबाग सिंह ने कहा है कि काफी दिन से इस बात का इनपुट मिल रहा था कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा घाटी में आतंकी वारदातें करने की फिराक में हैं और आज बिलकुल सटीक मौके पर पुलिस ने इनके आतंकियों को मार गिराया है.

दिलबाग सिंह ने कहा कि जैश के चारों आतंकी ट्रक में छिपकर श्रीनगर की तरफ जा रहे थे और इनका मुख्य मकसद आने वाले स्थानीय चुनावों से पहले कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देना था. जम्मू के नगरोटा में मारे गए चारों आतंकियों के शव बुरी तरह जल गए हैं और इनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.

दिलबाग सिंह ने ये भी जानकारी दी कि बम डिफ्यूजल स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीमें मुठभेड़ स्थल पर मौजूद हैं और बरामद किए गए सामान की जांच की जा रही है. आतंकी जिस तरह से बड़ी संख्या में गोला-बारूद और विस्फोटक लेकर जा रहे थे, अगर ये मारे नहीं जाते तो किसी बड़ी अनहोनी की संभावना थी. लगातार दो घंटे से ट्रक धू-धूकर जल रहा है और उसमें चावल की बोरियों के अलावा कई और सामान भी मिल रहा है और इसको आइडेंटिफाई करने पर काम चल रहा है.

कैसे हुई मुठभेड़ आज सुबह पांच बजे के करीब मुठभेड़ शुरू हुई थी और इसमें चार आतंकियों को मार गिराया गया है. मुठभेड़ अब खत्म हो गई है, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है. जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है. सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि चार आतंकी ट्रक में छिपे थे और ट्रक में ही उन्हें ढेर कर दिया गया. दोनों ओर से कई राउंड धुआंधार फायरिंग हुई.

फिलहाल सुरक्षाबल ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि आतंकियों की संख्या सिर्फ चार थी. इसके लिए न सिर्फ जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बल्कि इलाके से सटे हुए जगंलों में भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. इससे पहले 31 जनवरी को भी इसी तरह ट्रक से आतंकी आए थे और वो जंगलों में छिप गए थे. हालांकि बाद में सुरक्षाबलों ने उन्हें ढेर कर दिया था.

ये भी पढ़ें

Nagrota Encounter Live Update: जम्मू के नगरोटा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 4 पाकिस्तानी आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget