एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन पर चढ़ रही थी महिला और अचानक फिसला पैर... प्लेटफॉर्म और रेलगाड़ी के बीच गिरकर दर्दनाक मौत

गायत्री नाम की एक महिला की नागपुर स्टेशन पर दर्दनाक मौत हो गई. दो बेटियों की मां स्टेशन पर खाना लेने के लिए उतरी थी और तभी एक हादसा हो गया.

Nagpur Station Woman Death: महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार (7 फरवरी) को एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गायत्री स्वामी विकेकानंद पांडे के रूप में हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला चढ़ती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी और अचानक गिर गई. मृतका अपनी दो बालिग बेटियों के साथ दानापुर-बैंगलोर एक्सप्रेस के बी-1 कोच में यात्रा कर रही थी, तभी यह घटना हुई.

दरअसल, ट्रेन नागपुर स्टेशन पर रुकी हुई थी और उस दौरान गायत्री कुछ खाने का सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गई. जैसे ही वो खाना खरीद रही थी तो ट्रेन चलने लगी, वो भी तुरंत भागी और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका पैर फिसल गया. स्लिप होने की वजह से वो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई.

आकस्मिक मौत का मामला दर्ज

महिला को सिर में कई चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद ट्रेन को रोक दिया गया. महिला के शव को पटरियों से उठाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसके बाद गायत्री की 19 और 23 साल की दोनों बेटियों को इस दर्दनाक हादसे की जानकारी दी गई. दोनों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. राजकीय रेलवे पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

ईयरफोन बना मौत की वजह

नागपुर जिले के गुमगांव रेलवे स्टेशन पर बीती 18 जनवरी को एक 19 वर्षीय महिला की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी. हादसा तब हुआ जब वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी और आने वाली ट्रेन को नोटिस नहीं कर पाई. कुछ लोगों ने शोर मचाया, लेकिन ईयरफोन लगा होने के कारण महिला उनकी आवाज नहीं सुन सकी और तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई. 

ये भी पढ़ें- Jharkhand: ईडी ने कांग्रेस से निलंबित तीसरे विधायक से की पूछताछ, कार से मिले थे 49 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget