एक्सप्लोरर

Jharkhand: ईडी ने कांग्रेस से निलंबित तीसरे विधायक से की पूछताछ, कार से मिले थे 49 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

Congress Suspended MLA: कांग्रेस से निलंबित विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी ने इस मामले में शामिल दो अन्य विधायकों की तरह ईडी से पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर दो सप्ताह की मोहलत मांगी थी.

ED Interrogates Congress Suspended MLA Kongdi: झारखंड में कांग्रेस से निलंबित पार्टी विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बुधवार को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पिछले साल कांग्रेस के तीन विधायकों से 49 लाख रुपये नकद मिलने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय पिछले तीन दिनों से उनसे पूछताछ कर रहा है. ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय से बाहर निकलने के बाद कोंगड़ी ने दावा किया कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है और उनके खिलाफ फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगड़ी की कार से 49 लाख रुपये नकद बरामद होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया था. पार्टी ने घटना के बाद तीनों को निलंबित कर दिया था. सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने इसी मामले में कांग्रेस के ही निलंबित विधायक इरफान अंसारी से और मंगलवार को राजेश कच्छप से करीब 10-10 घंटे पूछताछ की थी.

कोंगड़ी ने ईडी से मांगी थी दो हफ्ते की मोहलत

कोंगड़ी ने भी इस मामले में शामिल दो अन्य विधायकों की तरह ईडी से 17 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर दो सप्ताह की मोहलत मांगी थी. ईडी के कार्यालय से बाहर निकलने के बाद कोंगड़ी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने ईडी के अधिकारियों को बताया कि मैंने अपने दोस्त से धन लिया था और मेरे खिलाफ लगे आरोप झूठे हैं.’’ कोंगड़ी ने उन्हें फर्जी तरीके से फंसाए जाने का दावा किया और कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को सरकार गिराने के प्रयास में उनके शामिल होने का सबूत देने की चुनौती दी.

तीनों विधायकों को कांग्रेस ने पार्टी से कर दिया था निलंबित

इस मामले में नकद बरामद होने के बाद 30 जुलाई को तीनों विधायकों को पार्टी ने निलंबित कर दिया था. फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आए तीनों विधायकों का दावा है कि यह पैसा झारखंड के आदिवासी महोत्सव में साड़ियां खरीदने के लिए था. दूसरी तरफ, इस मामले में झामुमो के साथ सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने रांची के अरगोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीनों विधायकों ने राज्य सरकार को गिराने में मदद करने पर उन्हें 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद देने की पेशकश की थी.

ये भी पढ़ें

तिरुपति में 50 करोड़ की मशीन, हर रोज बनेंगे 6 लाख लड्डू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget