एक्सप्लोरर

नगा पीपुल्स फ्रंट को लगा तगड़ा झटका, 21 विधायकों ने बदली पार्टी; एनडीपीपी में हुए शामिल

नगालैंड में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के 21 विधायक शुक्रवार को मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) में शामिल हो गए.

नगालैंड में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के 21 विधायक शुक्रवार को मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) में शामिल हो गए. एनडीपीपी के प्रवक्ता एम आर जमीर ने कहा कि एनपीएफ के इन विधायकों के दल बदलने के बाद पार्टी के पास 60 सदस्यीय विधानसभा में अब 42 विधायक हैं. एनपीएफ के पास पहले 25 विधायक थे. विधानसभा में एनपीएफ के पास अब चार विधायक हैं जबकि भाजपा के पास 12 और दो निर्दलीय विधायक हैं. 

विधानसभा अध्यक्ष शरिंगेन लॉन्गकुमार ने 21 एनपीएफ विधायकों के पार्टी बदलने के फैसले को स्वीकार कर लिया है. विधानसभा की ओर से कहा गया है कि एनडीपीपी (चिंगवांग कोन्याक) के अध्यक्ष से एक पत्र प्राप्त हुआ है और विलय को स्वीकार कर लिया गया है. बता दें कि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है और दो दिन पहले एनपीएफ अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी, इसके बाद विधायकों ने यह कदम उठाया है.

हालांकि, इस साल की शुरुआत में एनपीएफ ने औपचारिक रूप से एनडीपीपी से पार्टी में विलय का अनुरोध किया था. उन्होंने मुख्यमंत्री रियो को नई पार्टी का नेतृत्व करने को भी कहा था. जनवरी में एनपीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा था, "हम सीएम नेफियू रियो और उनके विधायकों को एक साथ आने का निमंत्रण दे रहे हैं क्योंकि नगा परिवार में सभी की इच्छा है कि एनपीएफ और एनडीपीपी की क्षेत्रीय पार्टी को एक साथ आना चाहिए." लेकिन, अब एनपीएफ के बड़ी संख्या में विधायक ही एनडीपीपी में आ गए.

ऐसे में अब एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या अब भी एनडीपीपी को सरकार बनाए रखने के लिए भाजपा के 12 विधायकों के समर्थन की जरूरत बनी रहेगी क्योंकि एनडीपीपी के खुद के पास ही बहुमत हो गया है.

यह भी पढ़ें.

Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर बड़ा आरोप - इफ्तार के वक्त काटी जा रही है बिजली, लाउडस्पीकर विवाद का भी किया जिक्र  

Prashant Kishor: कांग्रेस के क्यों नहीं हुए प्रशांत किशोर, जानिए पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
‘सिब्बल के बाद केजरीवाल-राहुल भी...’, SIR पर रिजिजू ने पुराना वीडियो शेयर कर साधा निशाना
‘सिब्बल के बाद केजरीवाल-राहुल भी...’, SIR पर रिजिजू ने पुराना वीडियो शेयर कर साधा निशाना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget