एक्सप्लोरर

Mysterious Sound In Odisha: ओडिशा के 3 जिलों में रहस्यमयी आवाज से सहमे लोग सड़कों पर उतरे, आखिर क्या थी वजह?

Mysterious sound in Odisha: ओडिशा के कई हिस्सों में सुनी गई रहस्यमयी तेज आवाज से लोग सकपका गए. फिलहाल ऐसा होने का अब तक कोई कारण सामने नहीं आया है.

Mysterious sound in Odisha: जाजपुर, भद्रक और क्योंझर जिलों (Jajpur, Bhadrak, Keonjhar district) के कुछ हिस्सों में बुधवार (23 नवंबर) को अचानक सुनी गई रहस्यमयी तेज आवाज से लोग डरकर सड़कों पर निकल आए. किसी तेज विस्फोट की तरह सुनाई दी इस आवाज के बारे में राज्य सरकार और पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मीडिया में आई खबरों के अनुसार तीन जिलों में जिस आवाज को सुनकर लोग डर गए हैं, उसके बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है.’’ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र, भुवनेश्वर का कहना है कि उसके पास ओडिशा में भूकंप आने की कोई सूचना नहीं है. 

क्या ओडिशा में भूकंप आया है? 

केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उमाशंकर दास ने कहा, ‘‘ओडिशा में भूकंप के बारे में कोई सूचना नहीं है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार (23 नवंबर) की सुबह सिर्फ महाराष्ट्र में एक भूकंप आया है. ओडिशा उस सूची में नहीं है.’’

तीन जिलों में तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं दिखा. भद्रक के रहने वाले अशोक दास ने बताया, ‘‘कोई भूकंप नहीं था और न ही इसके कोई संकेत थे.’’  

आवाज आने का कारण क्या है? 

जाजपुर और क्योंझर जिले के आनंदपुर में भी लोगों के अनुभव ऐसे ही रहे. राजस्व और आपदा प्रबंध विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों को संदेह है कि खदान वाले इलाके से यह आवाज आई होगी जहां विस्फोट के लिए भारी विस्फोटकों का उपयोग हो रहा है. उन्होंने कहा कि इसके कारण की अभी पुष्टि होनी बाकी है. तब तक के लिए कुछ नहीं कहा जा सकता. स्थिति काबू में है. हालांकि लोग इस आवाज को लेकर चौकन्ने हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: धमाकों से फिर दहला यूक्रेन का कीव शहर, हवाई हमलों की भी चेतावनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget