एक्सप्लोरर

'ऐसा लगा भूकंप आ गया', मुस्तफाबाद में बिल्डिंग हादसे के पीड़ित ने सुनाई आपबीती

दिल्ली के मुस्तफाबाद में बिल्डिंग ढहने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है, सीएम रेखा गुप्ता ने जांच के आदेश दिए हैं.

दिल्ली के मुस्तफाबाद में बिल्डिंग ढहने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई. शनिवार (19 अप्रैल, 2025) को 30 वर्षीय वसीम ने अपने 25 वर्षीय साले चांद से बात करना चाह रहे पत्रकारों को दूर करते हुए कहा, 'वह अभी खबर सुनने के लिए तैयार नहीं है. उसकी पत्नी चांदनी का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके माता-पिता अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं वो उन्हें लेकर परेशान है.'

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चांद का परिवार मुस्तफाबाद में चार मंजिला आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर रहता था. शनिवार सुबह बिल्डिंग ढह जाने के कारण उनके परिवार के 8 सदस्यों सहित 11 लोगों की मौत हो गई. हाथ पर पट्टी बांधे जीटीबी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर खड़े चांद उन 11 लोगों में शामिल थे जिन्हें बचाया गया. 

'यूपी से आनन-फानन में दिल्ली आए वसीम'
सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब वसीम को इस हादसे के बारे में पता चला तो वो यूपी के सिंगोली तगा गांव से आनन-फानन में निकले. उन्होंने कहा, 'मैं ट्रेन पकड़कर जल्दी से जल्दी यहां पहुंचा. मुझे अपनी बहन की मौत की खबर सुनने का भी समय नहीं मिला. मुझे चांद का ख्याल रखना है.' चांद ने 2020 के दिल्ली दंगों में अपने बड़े भाई आस मोहम्मद को खो दिया. शनिवार को हुए हादसे में उनकी पत्नी के अलावा उनके पिता तहसीन (60) उनके दूसरे बड़े भाई नजीम (30) भाभी शाहिना, भतीजे अनस और अफान, भतीजी आफरीन और एक दूर के रिश्तेदार इशाक (75) की मौत हो गई. चांद की मां जीनत अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.

'मामू जल्दी आ जाओ घर गिर गया है'
इसके अलावा बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रहने वाले 2 लोगों की भी मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले 2 भाई दानिश (21) और नावेद (17) अपने माता-पिता शाहिद (45) और रेहाना (38) और अपनी बहन नेहा (19) के साथ रहते थे. शाहिद और रेहाना को गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उनकी बेटी को दोपहर में छुट्टी दे दी गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि उसने ही अपने माता-पिता को समय रहते बाहर निकाला, लेकिन वह अपने भाइयों की मदद नहीं कर सकी. अपनी बहन रेहाना की हालत को लेकर इंतजार कर रहे 40 वर्षीय सेहजाद अहमद ने कहा, 'मुझे सुबह मेरी भतीजी का फोन आया. उसने कहा मामू जल्दी आ जाओ, घर गिर गया है. मैं सीधे अस्पताल आया और पता चला कि मेरे भतीजों की जान चली गई है.' 

'ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो'
इमारत की तीसरी मंजिल पर 38 वर्षीय रेशमा अपने पति अहमद (45) बेटे अल्फेज (20) और बेटियों आलिया (17) और तनु (15) के साथ रहती थी. रेशमा के रिश्तेदार गुलाम हुसैन ने बताया कि शनिवार को जब इमारत ढही तो उनकी नींद टूट गई. उन्होंने बताया कि ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो. मैं छत पर भागा और हवा में सिर्फ धूल दिखी, इमारत दिखाई नहीं दे रही थी. फिर किसी ने मुझे फोन करके बताया कि इमारत ढह गई है. 

दिल्ली सीएम ने दिए जांच के आदेश
उन्होंने बताया, 'मैंने सबसे पहले बच्चों (आलिया और तनु) को बाहर निकाला. यूपी से आए रेशमा के भाई फरमूद (45) ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था और मालिक दुकानों के लिए जगह बढ़ाने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कहा, 'मैं सीधे अस्पताल आया. मैं बस अपने भतीजे और भतीजियों को देखने का इंतजार कर रहा हूं. पुलिस ने बताया कि अहमद और तनु अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अल्फेज और आलिया को छुट्टी दे दी गई है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है, वहींं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें:

'हिंदुओं को मिलने चाहिए हथियार', मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद सुवेंदु अधिकारी ने ये क्या कह दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget