एक्सप्लोरर

RSS के मुस्लिम विंग ने की समान नागरिक संहिता की पैरवी, देशभर में अभियान चलाने की बात

Uniform Civil Code: आरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा कि कई दलों ने मुस्लिमों को गुमराह करने का काम किया है, अब उन्हें जागरुक करने के लिए देशभर में अभियान चलाया जाएगा.

Uniform Civil Code: अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले समान नागरिक संहिता को लेकर बहस तेज हो चुकी है. इसी बीच अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन किया है. इस संगठन का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया जाना चाहिए और इसके लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देशभर में एक जागरुकता अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है. इतना ही नहीं इस फोरम के मुख्य संयोजक इंद्रेश कुमार ने दावा किया कि बाकी देशों में मौजूद मुस्लिमों को इससे कोई भी दिक्कत नहीं है. 

कई देशों में एक ही कानून- इंद्रेश कुमार
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के तमाम देशों का जिक्र करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा, "इस्लामिक देशों समेत कई देश ऐसे हैं जो सभी के लिए एक कानून व्यवस्था का पालन करते हैं. यहां हर किसी के लिए एक कानून है. अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, इंग्लैंड और बाकी कई देशों में यही हो रहा है. इन देशों में रहने वाले मुसलमानों को इससे कोई परेशानी नहीं है. वहां मुस्लिम एक ही कानून का पालन करते हैं, इसके बावजूद भारत में मुस्लिमों को इस पर संदेह क्यों है?"

जागरुकता अभियान की होगी शुरुआत
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संजोयक ने आरोप लगाया कि कई तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों ने पिछले कई सालों से यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर लोगों को डराया है. उन्होंने कहा कि इसे लेकर लोगों के मन में गलतफहमी और कई तरह की आशंकाएं हैं. इसीलिए हम कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जागरुकता अभियान की शुरुआत करेंगे. 

इंद्रेश कुमार ने अपना ये बयान लॉ कमीशन के उस नोटिस के बाद दिया है, जिसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सलाह और टिप्पणी मांगी गई है. उन्होंने कहा कि देश में तमाम धर्मों का सम्मान करते हुए यूसीसी जारी किया जाएगा. इस कानून के तहत सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान होगा. 

जमकर हो रहा विरोध
आरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भले ही समान नागरिक संहिता की पैरवी की हो, लेकिन देशभर के ज्यादातर मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. इसे लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है. मुस्लिम संगठनों का कहना है कि इससे सबसे ज्यादा उनका धर्म और नियम-कायदे प्रभावित होंगे. बता दें कि समान नागरिक संहिता के तहत भारत में एक कानून बनाने की बात कही जा रही है, जिसे हर जाति और धर्म के लोगों के लिए लागू किया जाएगा. तलाक से लेकर प्रॉपर्टी, शादी और तमाम तरह की चीजों पर ये कानून लागू होगा.  

ये भी पढ़ें- Biparjoy Cyclone: एक लाख से ज्यादा लोगों की निकासी, हर जिले में एक मंत्री, कोई मौत नहीं... कैसे किया गया बिपरजॉय का सामना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget