एक्सप्लोरर

भायखला जेल के क्वारंटाइन सेंटर से भागने वाले थे तीन कैदी, अज्ञात शख़्स की चिट्ठी की वजह से प्लानिंग हुई फेल

एक अधिकारी ने बताया कि वो पता लगा रहे है कि आखिर वहां चिट्ठी कैसे आई, और उन लोगों ने कैसे खिड़की की छड़े काटी ताकि वो फरार हो सके. यह घटना 21 अप्रैल की है.

मुंबईः महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के मामले कम होने का नाम नही ले रहे हैं और इस वायरस से महाराष्ट्र की जेल में कैद कैदी भी नही बच पा रहे हैं, हाल ही में उच्च न्यायालय ने कोरोना का राज्यव्यापी जेलों होने वाले असर को लेकर सुमोटो की याचिका पर सुनवाई की जिसमे महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में सभी जेलों में 244 कोरोना पॉजिटिव कैदी हैं. इस दौरान यह भी जानकारी मिली कि आज तक जेल में 64,000 कैदियों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है. पिछले सप्ताह 4,000 कैदियों का कोरोना टेस्ट किया गया था.

कोरोना की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना पॉजीटिव पाए जाने या फिर कुछ लक्षण दिखने पर दूसरे कैदियों को भी क्वारंटाइन किया जाता है. इसी का फायदा उठाकर भायखला जेल से तीन आरोपी भागने की फिराक में थे पर ऐन मौके पर मिली एक चिट्ठी ने उनकी भागने की प्लानिंग पर पानी फेर दिया.

जेल के सूत्रों ने बताया कि भायखला जेल के पास एस पाटनवाला स्कूल है जहां पर कैदियों को क्वारंटाइन किया जाता है, इसी क्वारंटाइन सेंटर के बाहर ड्यूटी पर तैनात लोकल आर्म्स- 2 विभाग के कॉन्स्टेबल ने अचानक से देखा कि एक खिड़की के पास एक चिट्ठी गिरी हुई है जब उसने उस चिट्ठी को खोला तो उंसमे लिखा था कि "मैं जेल पुलिस की मदद करना चाहता हूं."

जिसके बाद जेल अधिकारी भारत पाटिल को इस बात की जानकारी दी और वहां सुरक्षा और भी बढ़ा दी गयी. इसके बाद जब क्वारंटाइन सेंटर की बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि उस सेंटर के एक रूम की खिड़की की ग्रिल किसी ने काट दी थी ताकि मौका मिलते ही फरार हो सके.

जांच के दौरान पता चला कि यह कारनामा जेल के तीन कैदियों का है. तीनों की पहचान हो गई है. तीनों के नाम मनोज गुजर, 35; माज खान, 34; और अंकुश जाधव, 42 है.

इसके बाद उनकी की गई इस करतूत के बाद उन्हें और भी सुरक्षित क्वारंटाइन में शिफ्ट किया गया और स्कूल की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गयी. इस घटना के बाद जेल अधिकारी भारत पाटिल ने इसकी जानकारी भायखला पुलिस को दी जिसके बाद तीनों कैदियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 224, 427, 506, 511, और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

SC ने केद्र से पूछा- 100% वैक्सीन क्यों नहीं खरीदी, भारत और अमेरिका में कीमत अलग-अलग क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget