एक्सप्लोरर

Mumbai Rains: मुंबई में फिर भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

आज सुबह आठ बजे मुंबई में औसतन 79.66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. लेकिन पिछले 24 घंटे में भारी बारिश से बड़े पैमाने पर जलजमाव नहीं देखा गया. उसका असर यातायात के सुचारु संचालन पर पड़ा.

मुंबई: आज सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश से बड़े पैमाने पर जलजमाव की कोई सूचना नहीं है. अधिकारियों ने कहा कि ट्रेनों के साथ बसें भी अपने तय समय पर चलीं. हालांकि, शुक्रवार सुबह बारिश से मुंबई को थोड़ी राहत जरूर मिली. लेकिन पहले दो दिन भारी बारिश ने शहर की जिंदगी को ठप कर दिया था. कुछ समय के लिए बारिश थमने के बाद दिन भर लगातार बारिश होती रही. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह आठ बजे मुंबई में औसतन 79.66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी जबकि पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में क्रमश: 92.68 मिमी और 89.30 मिमी बारिश का अनुमान लगाया गया.

मुंबई में आज ऑरेंज अलर्ट और कल रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 24 घंटे के दौरान 65 से 115 मिमी बारिश को ‘‘भारी बारिश’’, 115 से 204 मिमी को ‘‘बहुत भारी बारिश’’ और 204 मिमी से अधिक बारिश को ‘‘अत्यधिक भारी बारिश’’ की श्रेणी में माना जाता है. आईएमडी ने मुंबई में आज के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और रविवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने इससे पहले मुंबई और ठाणे जिलों में कुछ जगहों पर ‘‘भारी से अत्यंत अधिक बारिश’’ होने का पूर्वानुमान जताया था. 

BMC ने एजेंसियों को सतर्क रहने का दिया निर्देश

आईएमडी की चेतावनी के बाद बीएमसी ने भी अगले दो दिनों में ‘‘अत्यंत अधिक बारिश’’ के पूर्वानुमान को देखते हुए संबंधित एजेंसियों को ‘‘हाई अलर्ट’’ जारी किया है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बेस्ट और अडाणी समेत अन्य एजेंसियों जैसी बिजली वितरण कंपनियों के साथ निकाय द्वारा संचालित सभी नियंत्रण कक्षों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा नौसेना एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को जरूरत पड़ने पर तैयार रहने को कहा गया है. 

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के बावजूद बेस्ट की बसें और मध्य रेलवे एवं पश्चिम रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं अपने तय समय से चलीं और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. उन्होंने बताया कि आज सुबह भी शहर एवं उपनगरों के अधिकतर हिस्सों में बारिश थमी रही और निचले इलाकों में कहीं भी बड़े पैमाने पर जलजमाव की सूचना नहीं मिली. शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रही. बीएमसी के अनुसार, आज दिन में एक बजकर 32 मिनट पर समुद्र में 4.34 मीटर ऊंची लहरें और शाम में सात बजकर 27 मिनट पर 1.89 मीटर ऊंची लहनें उठने की संभावना है. 

रिजर्वेशन के दौरान PNR को लेकर पढ़ें जरूरी जानकारियां, कैसे करें चेक और क्या हैं इन कोड्स के मतलब

शादी का अनोखा कार्ड: दुल्हन का नाम ममता बनर्जी तो दूल्हे का सोशलिज्म, जानिए पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget