एक्सप्लोरर

Mumbai Power Cut: जानिए- किन किन इलाकों में बिजली बहाल हो गई हैं, कहां-कहां अभी भी बत्ती गुल है

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा, एक ग्रिड पर लोड आने की वजह से बिजली गुल हुई थी. इंजीनियर काम कर रहे हैं जल्द ही पूरी तरह से बिजली बहाल हो जाएगी.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बड़े हिस्से में सोमवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई. मुंबई और मुंबई महानगर के ठाणे, रायगढ़ और पालघर में ग्रिड फेल होने के कारण बिजली गुल होने का असर लोगों के दैनिक जीवन पर देखने को मिला. हालांकि अब नवी मुंबई समेत कुछ इलाकों में बिजली बहाल हो गई है. जानकारी के अनुसार नवी मुंबई, पश्चिमी मुंबई, मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र और सीएसटी क्षेत्र में बिजली बहाल हो गई है.

बिजली गुल होने का असर मुंबई-मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे पर पड़ा. बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों में फंसे गए. कई स्थानों पर यात्री उतर गए और पास के उपनगरीय रेलवे स्टेशन की ओर जाने लगे. हालांकि अब कुर्ला स्टेशन से ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है. बांद्रा स्टेशन पर भी बिजली आ गई है. सीएसटी स्टेशन से कुर्ला स्टेशन पर ट्रेन आ रही है. बिजली गुल होने की वजह से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी ठप हो गई थी.

कहां-कहां अभी भी बत्ती गुल है

मध्य रेलवे के CPRO ने कहा, हार्बर लाइन पर CSMT-पनवेल के बीच ट्रेनें को फिर से शुरू हो गई. लेकिन CSMT-कल्याण, CSMT-कर्जत के बीच ट्रेने को फिर से शुरू करने की कोशिश हो रही है. मुंबई से लंबी दूरी की ट्रेनों को हमने रिशेड्यूल किया है. आने वाली ट्रेनों को इंटरचेंज प्वाइंट्स पर विनियमित किया है.

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा, एक ग्रिड पर लोड आने की वजह से बिजली गुल हुई थी. इंजीनियर काम कर रहे हैं जल्द ही पूरी तरह से बिजली बहाल हो जाएगी. इसके लिए तुरंत किसी जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं. मुंबई में पूरी तरह से बिजली बहाल होने में करीब एक घंटे का समय लगेगा.

बिजली गुल से BSE, NSE के कामकाज पर असर नहीं मुंबई के बड़े हिस्से में बिजली गुल होने के बीच शेयर बाजारों बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कामकाज सामान्य तरीके से चल रहा है. बीएसई के प्रवक्ता ने कहा, "दक्षिण मुंबई में बिजली गायब नहीं हुई है. एक्सचेंज में कामकाज सामान्य है."

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी कहा कि उसका कामकाज सामान्य तरीके से चल रहा है. बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) ने ट्वीट कर बताया कि टाटा की बिजली आपूर्ति फेल होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. सार्वजनिक क्षेत्र की बेस्ट के अलावा अडाणी इलेक्ट्रिसिटी और टाटा पावर शहर को बिजली की आपूर्ति करती हैं.

ये भी पढ़ें

पूरे मुंबई में गुल हुई बिजली तो अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

खुशबू सुंदर ने छोड़ी कांग्रेस, फिल्मी दुनिया से लेकर उनके राजनीतिक सफर तक के बारे में एक क्लिक में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
'आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को कठघरे में लाना होगा', UNGA में जयशंकर ने पाक को घेरा
यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें
यूक्रेन वॉर, मिडिल ईस्ट के हालात और आतंकवाद…, UNGA में एस. जयशंकर की पांच बड़ी बातें
'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप
'रजिस्ट्रेशन कैंप से मामले को दबाने की फिराक में ECI’, कांग्रेस का बड़ा आरोप
बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर
बंगाल पुलिस में उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 23 वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget