एक्सप्लोरर

Mumbai Drugs Case: जाति प्रमाणपत्र मामले में समीर वानखेड़े का बयान दर्ज, जानें क्या कहा?

Mumbai Drugs Case: समीर वानखेड़े के दिए गए बयान के मुताबिक, वो शेड्यूल कास्ट के हैं. ऐसे में उनके पहनावे और रहन-सहन को लेकर कई लोगों में द्वेष की भावना है.

Mumbai Drugs Case: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं. नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की जाति को लेकर सवाल उठाए थे. मलिक के इन आरोपों की शिकायत वानखेड़े ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में की थी, जिसके बाद कमीशन ने इसकी जांच करने के लिए मुंबई पुलिस को कहा था. मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने एक एसीपी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया था, जिसने समीर वानखेड़े का बयान दर्ज किया.

क्या कहा वानखेड़े ने?

समीर वानखेड़े ने अपने बयान में कहा कि वो शेड्यूल कास्ट से आते हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और परेशान किया जा रहा है. समीर वानखेड़े के दिए गए बयान के मुताबिक, वो शेड्यूल कास्ट के हैं. ऐसे में उनके पहनावे और रहन-सहन को लेकर कई लोगों में द्वेष की भावना है और यही वजह है कि उनके कपड़े, जूते, रहन-सहन को लेकर बार-बार कुछ लोगो द्वारा हीन की भावना के तहत निशाना बनाया जा रहा है. जो चीजें बताई जा रही हैं, वो सारी सामग्री मुंबई के बाजारों में उपलब्ध हैं.

समीर वानखेड़े ने एसीपी रैंक के पुलिस अधिकारी के सामने बयान दिया है कि उनके जाति प्रमाणपत्र को लेकर उन्हें और उनके परिवारवालों को बोगस कहा जाता है, जिसे वो गाली के तौर पर ही कंसीडर करते हैं. बोगस का मतलब क्या होता है, इस बात से वो और उनका परिवार बेहद आहत है. जानकारी के मुताबिक, नेशनल कमीशन ऑफ SC/ST को भी जो उन्होंने लिखित शिकायत दी थी, उसमें भी इस बात का जिक्र किया गया है और इसी शिकायत को लेकर SC/ST कमीशन ने मुंबई पुलिस को शिकायत की कापी और दस्तावेज को जांच के लिए सौंपा है.

मामले में जब हमने समीर वानखेड़े से पक्ष जानना चाहा, तो उनका कहना था कि उन्होंने विस्तृत तौर पर अपना बयान दर्ज करवाया है, इसलिए वो इस पर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी कह नहीं सकते, समय आने पर सच बाहर आएगा. उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो व्यक्तिगत ईर्ष्या द्वेष की भावना में लगाए गए हैं और इसी वजह से परिवार के हर सदस्य को इसमें घसीटा गया है.

Aryan Khan Drugs Case: ड्रग्स केस में जमानत पर रिहा आर्यन खान NCB दफ्तर पहुंचे, लगाई साप्ताहिक हाजिरी


ABP Cvoter Survey: पंजाब, यूपी, उत्तराखंड और गोवा में कौन हैं मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद

 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget