एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने टीआरपी केस में दायर की एडिशनल चार्जशीट, इन लोगों के नाम शामिल

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारी सचिन वजे ने बताया कि BARC की रिपोर्ट भी चार्जशीट में शामिल की गई है. केबल ऑपरेटर के बयान भी लिए गए हैं. इस केस में उमेश मिश्रा और आशीष चौधरी का कंफेशन स्टेटमेंट लिया गया है.

मुंबई: टीआरपी केस में आज मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने अतिरिक्त (एडिशनल) चार्जशीट दाखिल कर दी है. पहले 1400 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई थी. अब अतिरिक्त चार्जशीट के साथ 5000 पन्नों की चार्जशीट हो गई है. अतिरिक्त चार्जशीट में विकाश रामचंदानी, पार्थ दास गुप्ता और रोमिल रामगढ़िया का नाम आरोपियों में शामिल किया गया है.

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारी सचिन वजे के मुताबिक वांटेड आरोपी (संदिग्ध आरोपी) में प्रिया मुखर्जी, शिवा सुंदरम, शिवेंदु मुलेरकर, रॉबर्ट वाल्टर और रिपब्लिक टीवी के अन्य लोगों के नाम हैं. अमित दवे, संजीव वर्मा और अन्य लोग महा मूवी चैनल केस में वांटेड हैं. अतिरिक्त चार्जशीट में 59 गवाह हैं. 12 एक्सपर्ट (फॉरेंसिक ऑडिटर, कंप्यूटर फोरेंसिक एक्सपर्ट) भी गवाह हैं, जिनका बयान लिया गया है. टीआरपी केस में अब तक 50 लाख की प्रॉपर्टी सीज़ की गई है, जिनमें मोबाइल, कंप्यूटर, निजी कंप्यूटर, गोल्ड ज्वैलरी, घड़ियां, सिल्वर ज्वैलरी जैसे सामान जब्त किए गए हैं.

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारी सचिन वजे ने बताया कि BARC की रिपोर्ट भी चार्जशीट में शामिल की गई है. बैंक डिटेल इत्यादि शामिल है. केबल ऑपरेटर के बयान भी लिए गए हैं. इस केस में उमेश मिश्रा और आशीष चौधरी का कंफेशन स्टेटमेंट लिया गया है. टीआरपी केस में मुंबई पुलिस की जांच जारी रहेगी. जब्त किए गए कंप्यूटर और मोबाइल में मिली जानकारी की जांच होगी. जब्त इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में छिपी चैट की जांच होगी.

इस केस की जांच में जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) को भी लाया जाएगा. टीआरपी केस में 2 क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल (तेलुगु) भी मुंबई पुलिस के राडार में है. स्पोर्ट्स चैनल भी जांच के घेरे में हैं, ऐसे लगभग 3 चैनल हैं. टीआरपी केस में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एसीपी शशांक सांडभोर ने चार्जशीट दाखिल की है.

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का एक हिस्सा आज आने की उम्मीद, कल भी जारी रहेगी सुनवाई  विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की अर्जी, एफआईआर रद्द करने की मांग 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget