एक्सप्लोरर

खौफनाक! पहले ट्री कटर से काटे लिव-इन पार्टनर के शरीर के टुकड़े, फिर कुकर में उबालकर मिक्सी में पीसा

Mumbai Crime: हत्या के बारे में तब पता चला, जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी. जिसके बाद लोगों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Mumbai News: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 56 साल के शख्स ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही अपनी रूम पार्टनर की बड़ी बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शव के टुकड़ों को कुकर में डालकर उबालता था और फिर मिक्सर में पीसता था. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और घर से हत्या में प्रयुक्त सभी सामग्री जब्त कर ली गई है.

दरअसल, यह घटना मीरा भायंदर फ्लाईओवर के पास गीता नगर फेस-7 में हुई है. जहां 56 साल के मनोज साने और उसकी रूम पार्टनर 32 साल की सरस्वती वैद्य एक साथ रहते थे. यह कपल पिछले तीन साल से यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. बुधवार (7 जून) को इस बिल्डिंग में रहने वाले पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तभी उन्होने इसकी सूचना नयानगर पुलिस थाने को दी.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
नयानगर पुलिस के घर में घुसने के बाद यह इस घटना का पता चला. पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लिया है. इस मामले में देर रात तक नयानगर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे. जानकारी के मुताबिक इन टुकड़ों को कटर मशीन से काटा गया. पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है.
 
सूत्रों के मुताबिक आरोपी मनोज साने को शक था कि मृतका सरस्वती वैद्य का कहीं ओर अफेयर चल रहा है और इसलिए पिछले 3-4 दिनों से दोनों में मारपीट होने लगी थी. मृतका सरस्वती वैद्य ने दो-तीन दिन पहले जहर खाकर अपनी जान ले ली थी. इस डर से कि पुलिस उसे उसकी आत्महत्या के लिए दोषी ठहराएगी, आरोपी मनोज ने सरस्वती के शव को ठिकाने लगाने का मंसूबा बना लिया और यह इतना भयानक था कि यह मानवता के लिए बेहद ही शर्मिंदगी भरा था. 

ऐसे लगाया शव को ठिकाने 
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कटर मशीन से उसके टुकड़े-टुकड़े करने शुरू कर दिए थे. फिर टुकड़ों को कुकर में उबालता और फिर मिक्सर में डालकर, पीसकर फेंक देता था. सोसायटी के पिछले गटर में भी कुछ हिस्सा आरोपी ने फेंका था. वह शरीर के अंगों को फेंकने के लिए अपनी बाइक का इस्तेमाल करता था.

पुलिस ने घर से हत्या में प्रयुक्त घरेलू सामान सहित शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है. जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती और आरोपी से पूछताछ पूरी नहीं हो जाती तब तक कोई आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

Maharashtra: महाराष्ट्र में सियासी बवाल के संकेत! विधानसभा अध्यक्ष बोले- मैं जल्द क्रांतिकारी फैसला लूंगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही जंतर-मंतर पर पुलिस का लाठीचार्ज, सोनम वांगचुक की पत्नी-चंद्रशेखर आजाद भी साथ
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, सोनम वांगचुक की पत्नी-चंद्रशेखर आजाद भी साथ
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget