एक्सप्लोरर

Mumbai Crime: फांसी के फंदे पर झूलता मिला बेटा, बेडरूम में मिली मां की लाश

महाराष्ट्र के विक्रोली में एक फ्लैट में मां-बेटा मृत पाए गए हैं. पडोसियों की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शव को बरामद किया और उनको आगे की कार्रवाई के लिए हॉस्पिटल लेकर गई.

Maharashtra Police: मुंबई के विक्रोली में एक सनसनी खेज घटना रिपोर्ट की गई है जिसमें एक फ्लैट में मां बेटे का शव बरामद हुआ. महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, उनको एक फ्लैट में 22 साल के लड़के के फांसी पर लटके होने और मां के बेडरूम में शव मिलने की जानकारी दी है.

विक्रोली पुलिस के मुताबिक उनको इस घटना की जानकारी तब मिली जब उनको पता चला कि विक्रोली के गुलमोहर सोसायटी के बी विंग के 203 नंबर मकान में 2 लोग मृत अवस्था में है, घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया की संजय गजानन तावडे की पत्नी उमा संजय तावडे (54) का शव बेडरूम में पड़ा है जबकि उनके बेटे अभिषेक संजय तावडे (22) फांसी पर लटका हुआ है.

अस्पताल में घोषित किए गए मृत
पुलिस फौरन दोनों को राजावाड़ी अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ADR के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच में जुट गई है, इन दोनों लोगों की हत्या हुई है या फिर ये आत्महत्या का मामला है ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा.

घटना के बारे में कैसे पता चला?
घटना के बारे में तब पता चला जब संजय अपनी पत्नी और बेटे से मिलने के लिए घर पहुंचे और वहां पर उनके बेल बजाने बावजूद किसी ने उनके लिए गेट नहीं खोला, ऐसे में उन्होंने पुलिस को कॉल किया, पुलिस के पहुंचने के बाद वह लोग फायर ब्रिगेड की मदद से दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए जहां पर उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को मृत पाया. 

पुलिस ने सोमवार (5 जून) को शव का पोस्टमॉर्टम किया तो उनको पता चला कि जहां एक ओर अभिषेक की मौत दम घुटने से हुई, जबकि उसकी मां की मौत के कारणों के बारे में अभी भी पता नहीं चल सका है. हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उनकी अंत्योष्टि करवा दी है क्योंकि उनके शव 48 घंटे से अधिक पुराने हो चुके थे. आगे की जांच के लिए शव के विसरा सैंपल सुरक्षित रख लिए गए हैं. 

पहलवानों के मामले में एक्शन, बृजभूषण सिंह के यूपी वाले घर पहुंची SIT, परिवार समेत 12 के बयान दर्ज

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget