एक्सप्लोरर

Mumbai Drugs Case: 'आर्यन खान मामले की जांच में कई कमियां थीं', NCB की रिपोर्ट में खुलासा

Drugs Case News: इस साल मई में आर्यन खान को एनसीबी ने ये कहते हुए क्लीन चिट दे दी थी कि आर्यन और पांच अन्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं.

Mumbai Drugs Case: एंटी ड्रग्स एजेंसी को आर्यन खान (Aryan Khan) से जुड़े मामले में कई खामियां मिली हैं. एनसीबी विजलेंस की स्पेशल इंक्वायरी टीम ने दिल्ली मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजी है. एनसीबी (NCB) के सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले की जांच ठीक तरह से नहीं हुई थी. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जो अधिकारी उस समय काम कर रहे थे वो अब भी काम कर रहे हैं, उनके काम में कई कमियां थी जो इस जांच के दौरान सामने आई हैं.

एनसीबी के बड़े अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सबूतों के अभाव होने पर भी जांच की जा रही थी और मामले को आगे बढ़ाया जा रहा था. इस मामले में 65 लोगों के बयान 4 बार दर्ज किए गए हैं, इसका कारण ये है कि ये लोग अपने बयान अक्सर बदल रहे थे. इसी वजह से कई लोगों के बयान तो कैमरे में रिकॉर्ड किए गए हैं. 

क्या है स्पेशल इंक्वायरी टीम की रिपोर्ट में?

इस मामले की जांच के दौरान टीम के सामने कुछ ऐसी बातें आई हैं जिससे यह पता चला कि दूसरे मामलों की जांच में भी कमियां थी. सूत्रों ने दावा किया है कि इन सभी मामलों में रिपोर्ट भेज दी गई है. एक बड़े अधिकारी ने बताया कि इन मामलों में पैसों का लेनदेन हुआ है या नहीं, इस बात की जांच की जा रही है पर इस एंगल में जांच अभी पूरी नहीं हुई है क्योंकि शिकायतकर्ता ने अपना जवाब ही बदल दिया है. 

एनसीबी अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद मिली

मामले की जांच में यह भी सामने आया कि आर्यन खान को जानबूझकर टारगेट किया गया था, पर क्यों किया गया ये अब भी पहेली है. एनसीबी की जांच टीम को इस मामले में 7 से 8 एनसीबी अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद मिली है. जिसकी विभागीय जांच की शुरुआत की गई है. इन अधिकारियों की संदेहास्पद भूमिका दो और मामलों में सामने आई है.

आर्यन खान को मिल चुकी है क्लीन चिट

इससे पहले इस साल मई में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एनसीबी (NCB) ने ये कहते हुए क्लीन चिट दे दी थी कि आर्यन और पांच अन्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं. आर्यन खान उन 20 लोगों में शामिल थे जिन्हें पिछले साल अक्टूबर में मुंबई (Mumbai) के एक क्रूज से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के पास ड्रग्स भी पाए गए थे. नवंबर 2021 में, एनसीबी मुख्यालय ने समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को जांच से हटा दिया था. वानखेड़े और उनकी टीम पर गंभीर चूक का आरोप लगाया गया था. 

ये भी पढ़ें- 

Bilkis Bano: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- गुड बिहेवियर वाले कैदियों की समय पूर्व रिहाई की गुजरात सरकार के पास अथॉरिटी, इसे गलत तरीके से पेश किया गया

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारियों से खाली कराया जा रहा जंतर-मंतर, पुलिस बोली- दीपके को हिरासत में लेने की खबर गलत
LIVE: प्रदर्शनकारियों से खाली कराया जा रहा जंतर-मंतर, पुलिस बोली- दीपके को हिरासत में नहीं लिया
'क्या यह कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने उठाए सवाल
'ये कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले तो CJP ने उठाए सवाल
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget