एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कोरोना को देखते हुए पूरा मुंबई बंद, रेस्टोरेंट्स को खुले रखने को लेकर उलझन

मुंबई में रहने वाले लोगों का एक बड़ा तबका अपने खाने-पीने के लिये होटलों और रेस्टोरेंट्स पर निर्भर रहता है.कोरोना वायरस के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए पूरा मुंबई बंद है.

मुंबई: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये उठाये जा रहे कड़े कदमों के तहत महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात से राज्य के चार शहर मुंबई, पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और नागपुर में जीवनावश्यक सेवाओं को छोड़ कर पूरी तरह से शटडाउन लागू किया है. हालांकि सड़कों पर भीड बेहद कम हो गई है और सभी दुकानें और दफ्तर बंद हैं, लेकिन खाने-पीने की जगहों को लेकर उलझन बनी हुई है.

मुंबई में रहने वाले लोगों का एक बड़ा तबका अपने खाने-पीने के लिये होटलों और रेस्टोरेंट्स पर निर्भर रहता है, लेकिन सरकारी आदेश के बाद ऐसे हॉटल्स और रेस्टोरेंट्स भी बंद हो गये हैं. मुंबई के अंधेरी इलाके में बृजवासी स्वीट्स नाम का रेस्टोरेंट चलाने वाले दिनेश गोयल पर मुंबई पुलिस ने 1200 रुपये का जुर्माना ठोका है. गोयल ने अपना रेस्टोरेंट खुला रखा था.

जुर्माना अदा करने के बाद गोयल ने अपना रेस्टोरेंट बंद कर दिया. गोयल के रेस्टोरेंट की तरह ही मुंबई भर में जहां जहां पुलिस को होटल और रेस्टोरेंट खुले दिख रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है और उन्हें बंद कराया जा रहा है.

रेस्टोरेंट मालिकों का मानना है कि ये ज्यादती है क्योंकि रेस्टोरेंट जीवनावश्यक सेवाओं में आते हैं. इस सिलसिले में एबीपी न्यूज़ ने जब महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से पूछा तो उन्होंने बताया कि जरूरी सेवाओं के अलावा रेस्टोरेंट, बैंक और स्टॉक मार्केट बंद रखने के कोई आदेश नहीं हैं. टोपे ने कैमरे पर तो ये बात कह दी लेकिन जमीन पर बंदी का अमल करवा रहे सरकारी नुमाइंदों को इसकी जानकारी नहीं हैं.

ये भी पढ़ें-

निर्भया के दोषियों की फांसी के बाद UN की अपील- सजा-ए-मौत पर रोक लगाएं सभी देश

मध्य प्रदेश: बीजेपी 25 मार्च तक कर सकती है सरकार बनाने का दावा, सोमवार को हो सकती है बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी तो रिजिजू ने दिया स्विमिंग का चैलेंज, AAP बोली- 'गुमराह कर रहे'
यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी तो रिजिजू ने दिया स्विमिंग का चैलेंज, AAP बोली- 'गुमराह कर रहे'
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
PM मोदी की बनासकांठा को 14 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'किसानों का हित प्राथमिकता'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget