एक्सप्लोरर

MP: बीजेपी 25 मार्च तक कर सकती है सरकार बनाने का दावा, जल्द होगी बैठक

मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल की बैठक सोमवार को हो सकती है. पहले ये बैठक आज बुलाई गयी थी.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल की बैठक अब सोमवार को हो सकती है. कोरोना वायरस के फैलते प्रभाव को देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई जाए. इस बैठक के बाद ही विधायक दल के नेता मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. पहले ये बैठक आज बुलाई गयी थी.

माना जा रहा है कि देश भर में कोरोना को लेकर हो रही रोकथाम और रविवार को प्रस्तावित 'जनता कर्फ्यू' की वजह से बैठक टाली गई है. अब यह बैठक 23 मार्च को प्रस्तावित है. इसको लेकर दिल्ली से पर्यवेक्षक के रूप में धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भोपाल जा सकते हैं.

गौरतलब है कि 25 मार्च से नवरात्र पूजा की शुरुआत भी हो रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो 25 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण भी हो सकता है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर शुक्रवार शाम को आयोजित होने वाली रात्रिभोज का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया था. जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को फोन कर प्रधानमंत्री का संदेश दिया था. इसके बाद ही रात्रिभोज रद्द कर दिया गया था.

इस बीच मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार आगे बने हुए हैं. लेकिन केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नाम पर भी पार्टी आलाकमान विचार कर रही है. तोमर बीजेपी आलाकमान के काफी नजदीकी माने जाते हैं. लेकिन इस रायशुमारी में हाल ही में बीजेपी में शामिल हुये नेता ज्योतिरादित्य की भी पंसद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सुत्रों के मुताबिक फिलहाल पार्टी हाईकमान ने इस मुद्दे पर अंतिम फैसला नहीं लिया है.

ये भी पढ़ें-

नेपाल-भूटान ने सार्क देशों के कोरोना आपात कोष में दिए 10 लाख डॉलर, मोदी ने कहा- थैंक्स

निर्भया के दोषियों की फांसी के बाद UN की अपील- सजा-ए-मौत पर रोक लगाएं सभी देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget