एक्सप्लोरर

मुंबई: घाटकोपर में गिरी बिल्डिंग, 12 की मौत, मलबे में फंसे कई लोग

बीएमसी के दमकल विभाग के प्रमुख पी एस रहांगडाले ने बताया कि मारे गए 12 लोगों में छह महिलाएं हैं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी काम में लगाया गया है.

मुंबई: मुंबई के घाटकोपर में आज चार मंजिला बिल्डिंग के ढहने से 12 लोगों की मौत हो गई और मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. कंक्रीट के मलबे के भीतर लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान अब भी जारी है. जमींदोज हुई बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स ने दावा किया कि ग्राउंड फ्लोर पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था और बिल्डिंग गिरने की यह वजह हो सकती है .

बचाव अभियान में शामिल दमकल अधिकारियों के मुताबिक मलबे से अब तक करीब 18 लोगों को निकाला गया और नजदीक अस्पतालों में भेजा गया. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए.

बीएमसी के दमकल विभाग के प्रमुख पी एस रहांगडाले ने बताया कि मारे गए आठ लोगों में छह महिलाएं हैं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी काम में लगाया गया है. घाटकोपर के दामोदर पार्क इलाके में आज सुबह ढहने वाली बिल्डिंग में करीब 15 परिवार रहते थे. माना जा रहा है कि मलबे में फंसे अधिकतर लोगों में बुजुर्ग और महिलाएं हैं.

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय के कंट्रोल रूम को इस दुर्घटना के बारे में सुबह करीब 10.43 बजे फोन के जरिए जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि चार दमकल गाड़ियां, एक बचाव वाहन और एक एंबुलेंस को घटनास्थल पर तुरंत भेजा गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने सुबह में उस तरह की तेज आवाज सुनी जैसा कि मानसून के दौरान बिजली कड़कने से होती है. बगल में रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘‘इसके बाद मैं अपने घर से बाहर निकला और धूल का गुबार नजर आया, चीख पुकार सुनी. मैंने बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिरते देखा. ’’ स्थानीय लोगों के मुताबिक यह 35 साल पुरानी बिल्डिंगथी.

पिछले कुछ दिनों में शहर और इसके उपनगर में भारी बारिश हुई है हालांकि कल से कुछ राहत मिली है. उसी बिल्डिंग में रहने वाले राजेश दियोरा ने बताया कि वह बच गए क्योंकि बिल्डिंग गिरने से पहले वह अपने दफ्तर के लिए निकल गए थे. मुंबई पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री सड़क पर यातायात रोककर उन्हें ‘‘ग्रीन कॉरिडोर’’ प्रदान किया.स्थानीय लोगों के मुताबिक बिल्डिंग खतरनाक की सूची में नहीं थी .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget