एक्सप्लोरर

Mumbai Blasts 2003: मुंबई ब्लास्ट का मोस्ट वांटेड आतंकी बशीर कनाडा में गिरफ्तार, पाकिस्तान ने दी थी ट्रेनिंग, अब लाया जाएगा भारत!

Terrorist CAM Basheer: बशीर दिसंबर 2002 में मुंबई सेंट्रल स्टेशन ब्लास्ट, जनवरी 2003 विले पार्ले ब्लास्ट और मार्च 2003 में मुलुंड ट्रेन ब्लास्ट में आरोपी है.

Vile Parle Bomb Blast: मुंबई बम धमाकों (2002-03) की साजिश में सबसे वांछित आतंकियों में से एक सीएएम बशीर को कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच मुंबई पुलिस नियमों का पालन करते हुए बशीर को भारत प्रत्यर्पित करने की कोशिश कर रही है.

आतंकी सीएमए बशीर को भारत में प्रतिबंधित इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) कें शुरुआती कट्टरपंथी नेताओं में से एक माना जाता है. बशीर पर आरोप है कि वह 2002-03 के मुंबई ब्लास्ट केस शामिल था. इस ब्लास्ट में 12 लोगों की जानें गई थीं और कई घायल हो गए थे. इसी केस में बशीर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है.

कनाडा से भागते समय पकड़ा गया बशीर

आतंकी बशीर को चनेपरम्बिल मोहम्मद बशीर के रूप में भी जाना जाता है. बशीर को कनाडा से भागने का प्रयास करते समय पकड़ा गया है. इंटरपोल ने बशीर के खिलाफ जो रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है उसके आधार पर उसके खिलाफ हत्या, आतंकवादी साजिशों, साजिश और अन्य आरोप हैं, उसकी गिरफ्तारी भी इन्हीं आरोपों में हुई है.

प्रत्यर्पण के लिए बहन का लिया जाएगा खून 

बता दें कि बशीर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस दिसंबर 2002 में मुंबई सेंट्रल स्टेशन ब्लास्ट, जनवरी 2003 विले पार्ले ब्लास्ट और मार्च 2003 में मुलुंड ट्रेन ब्लास्ट से संबंधित है. मुंबई पुलिस ने चल रही प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए एर्नाकुलम में बशीर की बहन से खून के नमूने एकत्र करने के लिए एक विशेष कोर्ट से अनुमति मांगी है.

बशीर ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया

बशीर का जन्म साल 1961 में केरल के कापरासेरी गांव में हुआ था, उसने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है. बाद में वो अलुवा टाउन में सिमी का एक प्रमुख नेता के तौर पर उभरा. 1980 के अंत में बशीर को सिमी का अखिल भारतीय अध्यक्ष बनाया गया था. यही नहीं बशीर ने आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कई युवाओं को प्रेरित किया और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

लो प्रोफाइल जीनव जी रहा था

अधिकारियों के मुताबिक बशीर इंडियन मुजाहिदीन से भी जुड़ा हुआ था, जनके ऑपरेशन को मध्य पूर्वी देशों से संचालित करता था. बशीर साल 2011 से ही कनाडा लो प्रोफाइल जीनव जी रहा था, हालांकि कनाडा में उसके रहने की अवधि की एजेंसियां जांच कर रही हैं. 

बशीर ने 1990 की शुरुआत में अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान आईएसआई से आतंकी प्रशिक्षण लिया था. साल 2011 में बशीर का नाम भारते के 50 सबसे मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था. बशीर की उम्र अब 62 साल हो चुकी है, मगर बशीर अभी भी खुफिया एजेंसियां के रडार पर था.

ये भी पढ़ें: Heatwave: यूपी में मौत का तांडव कर रही हीटवेव, केवल बलिया में 4 दिन में छिनीं 50 जिंदगियां, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
Delhi Terror Conspiracy: ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
मेघालय का 'हनीमून मर्डर केस': सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ पुलिस पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को सुनवाई
मेघालय का 'हनीमून मर्डर केस': सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ पुलिस पहुंची SC, शुक्रवार को सुनवाई

वीडियोज

WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget