एक्सप्लोरर

मुंबई हमलों के आतंकी अबू जुंदाल को जेल में दिखता था अजमल कसाब का 'भूत', छूट जाते थे पसीने

Mumbai Attack: जिंदाल ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि कसाब उसे सोने नहीं देता. उसके सपने में आता है. इससे वह बहुत परेशान है.

Mumbai Attack Terrorist Abi Jundal: मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा भारत आ चुका है. तहव्वुर राणा 26/11 मामले में भारत में मुकदमे का सामना करने वाला तीसरा आतंकी होगा. उससे पहले अजमल कसाब और अबू जुंदाल पर भारत में मुकदमा चलाया गया. मामले में अजमल कसाब को फांसी हो चुकी है और अबू जुंदाल जेल में बंद है. अबु जुंदाल ने एक बार शिकायत की थी कि उसे अजमल कसाब का भूत दिखता है.

दरअसल, उसे जब मुंबई ले जाया गया तब से उसे आर्थर रोड जेल में बनी उस ख़ास कोठरी में रखा गया था जो पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब के लिए बनाई गई थी. कसाब को फांसी दिए जाने के बाद से वो कोठरी खाली थी. कसाब के लिए बनी कोठरी में कोई खिड़की नहीं थी. इसलिए, अबू जुंदाल का कहना था कि उसका उसमें दम घुटता है. जुंदाल कई बार लिखित तौर पर मांग कर चुका था कि उसे उस काल कोठरी से निकालकर अंडा सेल में रखा जाए. अंडा सेल में 1993 धमाकों के आरोपियों को रखा जाता था.

अबु जुंदाल को अजमल कसाब का दिखता था भूत 

अबु जुंदाल पर 26/11 आतंकी हमले में शामिल 10 आतंकियों को हिंदी सिखाने और हमले के दिन कराची में कंट्रोल रुम से आतंकियों को निर्देश देने का आरोप लगा. अबु जुंदाल इसके पहले जेल की कोठरी में कसाब का भूत दिखने की शिकायत भी कर चुका था. 

'सपने में आकर बहुत परेशान करता है अजमल कसाब'

जिंदाल के वकील एजाज नकवी ने बताया था कि कोर्ट ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच का आदेश दिया. जिंदाल ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि कसाब उसे सोने नहीं देता. उसके सपने में आता है. इससे वह बहुत परेशान है.

सेल शिफ्ट न करने पर दी भूख हड़ताल की धमकी

जुंदाल ने विशेष मकोका कोर्ट में अर्जी दायर कर धमकी दी थी कि अगर उसे कसाब वाले सेल नहीं हटाया गया तो वह बेमियादी भूख हड़ताल करेगा. उस दौरान जेल के सुपरिटेंडेंट ने कोर्ट को बताया था कि आर्थर रोड जेल में जुंदाल को हो रही परेशानियों को देखते हुए तलोजा जेल में शिफ्ट किया जाएगा. 

गौर हो कि कि आर्थर रोड जेल में मुंबई हमले में एकमात्र जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब के लिए खास तरह का सेल बनाया गया था. छह महीने पहले उसे फांसी दिए जाने के बाद जुंदाल को सुरक्षा की दृष्टि से इसी सेल में शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन जुंदाल ने यहां कसाब के भूत के सपने में डराने की बात कह सेल से शिफ्ट कराने की मांग की थी. उसे सऊदी अरब में पकड़कर दिल्ली लाया गया था. उसे 2006 में औरंगाबाद हथियार मामले में भी गिरफ्तार किया गया. 

ये भी पढ़ें: Pakistan On Tahawwur Rana: पाक ने तहव्वुर राणा को 'पहचानने से' किया इनकार, कहा- दो दशक से डॉक्यूमेंट रिन्यू नहीं हुआ, वो पाकिस्तानी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget