एक्सप्लोरर

मुंबई: सामाजिक कार्यकर्ता की जानकारी को नजरअंदाज करना प्रशासन को पड़ा भारी, अब इलाके में कोरोना संक्रमण का खतरा

सामाजिक कार्यकर्ता की जानकारी को नजरअंदाज करना प्रशासन को मंहगा पड़ गया है.घाटकोपर इलाके की पारसीवाडी बस्ती में दिल्ली की मरकज से लौटे 17 लोग हैं जो स्लम में रह रहे हैं.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनी हुई है. अब कोरोना तेजी से मुंबई की गलियों में फैलता जा रहा है. इस बीच मुंबई में पुलिस और बीएमसी की बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक सामाजिक कार्यकर्ता की चेतावनी के बावजूद प्रशासन ने लापरवाही बरती और अब उसका खामियाजा पूरा इलाका भुगत रहा है.

दरअसल दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकलकर जमाती देश के अलग-अलग राज्यों में अपने घर पर गए. इसमें कई जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए. राज्य सरकार, दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे हुए लोगों की सूची बनाकर उनकी खोजबीन कर रही है.

मुंबई: सामाजिक कार्यकर्ता की जानकारी को नजरअंदाज करना प्रशासन को पड़ा भारी, अब इलाके में कोरोना संक्रमण का खतरा

मुंबई के घाटकोपर इलाके में रहने वाले पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल यादव ने मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर पालिका को 31 मार्च के दिन आगाह किया था कि घाटकोपर इलाके की पारसीवाडी बस्ती में दिल्ली की मरकज से लौटे 17 लोग हैं जो स्लम में रह रहे हैं. अनिल ने यह मांग करते हुए संदेश में लिखा की, मरकज से लौटे लोगों का कोरोना टेस्ट कराकर अगले 14 दिनों तक इन किसी सुरक्षित जगह क्वॉरंटाइन में रखा जाना चाहिए. जिससे उनकी और इलाके की लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता ना हो.

अनिल यादव ने एबीपी न्यूज़ को बताया, '' हमारे वार्ड 129 पारसीवाड़ी घाटकोपर पश्चिम में टोटल 17 लोग दिल्ली मरकज से आये हैं. घाटकोपर पुलिस ने सिर्फ पूछताछ करके उन लोगों को घर भेज दिया, कोई टेस्ट नहीं करवाया गया. मरकज से लौटे लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है, ऐसे में इनके पॉजिटिव होने की पूरी संभावना है. यह सब लोग स्लम में रहते हैं , सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करते हैं ऐसे में संक्रमण हजारों में फैलेगा.''

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल यादव ने ना केवल स्थानीय घाटकोपर पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी बल्कि बीएमसी के वार्ड अधिकारी को भी इसकी जानकारी दी. साथ ही साथ ट्विटर पर महाराष्ट्र सरकार के अलग-अलग विभागों और कई पत्रकारों को भी ट्विटर पर इस घटना के बारे में बताया. घाटकोपर पुलिस ने मरकज से लौटे लोगों का नाम पता लिखकर घर जाने दिया. अपने संदेश में अनिल यादव ने एक शख्स का नाम और पता सहित जिक्र किया जो मरकज से लौटा था.

31 मार्च को इस जानकारी के साझा करने के बाद भी पुलिस और प्रशासन हरकत में नहीं आई और 10 दिनों तक मरकज से लौटे हुए लोग इलाके में बेफिक्र घूमते रहे, लेकिन शनिवार को जो रिपोर्ट सामने आई और सभी का डर सच साबित हुआ. मरकज से लौटे 17 लोगों में से दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जबकि एक में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं और रिपोर्ट आनी बाकी है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: लॉकडाउन को आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं होगी जरूरी वस्तुओं की कमी, भारतीय रेलवे का मास्टर प्लान

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार, 3 और हॉटस्पॉट सील, अब तक 33 इलाके पूरी तरह बंद

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget