एक्सप्लोरर

मुंबई: धारावी में नाले में गिरकर 7 साल के मासूम अमित की मौत, हफ्ते भर में तीसरा हादसा

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बारिश से तो राहत है, लेकिन खुले नालों और सड़कों के गड्ढों में जमे पानी से हर दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं. बावजूद इसके बीएमसी नींद से नहीं जाग रही.

मुंबई: मुंबई में बीएमसी की लापरवाही की वजह से लगातार हो रहे हादसों में मासूम अपनी जान गवां रहे हैं. कल धारावी इलाके में नाले में गिरकर सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई. बच्चे का नाम अमित मुन्नालाल जैसवाल बताया जा रहा है. हफ्ते भर में ये इस तरह का तीसरा हादसा है. बावजूद इसके प्रशासन अभी भी आंख मूंदे बैठा है.

दरअसल सात साल का अमित जिस नाले में गिरा है, वह मीठी नदी में जाकर मिलता है. बताया जा रहा है कि सात साल का ये बच्चा वहां केकड़ा पकड़ने गया था. घटना धारावी के राजीव गांधी नगर की है. यह मुंबई का बड़ा नाला है.

वर्ली कोस्टल रोड के गड्ढे में डूबकर 12 साल के बच्चे की मौत

इससे पहले 13 जुलाई को मुंबई के पॉश कोस्टल रोड इलाके में खुले गड्ढे में गिरकर 12 साल के बच्चे की मौत हो गई थी. बच्चा अपने दोस्तों के साथ वरली सी फेस पर खेलने गया था. यहां कोस्टल रोड का काम चल रहा है. खेलते-खेलते बच्चा गड्ढे में गिर गया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

आधे देश पर बाढ़ का खतरा: बिहार-पूर्वोत्तर में बाढ़ से करीब 70 लाख लोग प्रभावित, अब तक 44 की मौत

गोरेगाव में दिव्यांश का अबतक कुछ पता नहीं

वहीं, 10 जुलाई को दो साल का मासूम दिव्यांश खेलते खेलते खुले नाले में गिर गया. 6 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं है. हालांकि मुंबई पुलिस जल्द ही उसे ढूंढने का दावा कर रही है.

हर दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं लोग

बता दें कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बारिश से तो राहत है, लेकिन खुले नालों और सड़कों के गड्ढों में जमे पानी से हर दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं. बावजूद इसके बीएमसी नींद से नहीं जाग रही. हर साल मानसून के दौरान मुंबई का यही हाल होता है. लापरवाही का आलम यह है कि इतना सबकुछ होने के बाद भी प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती. पिछले छह दिनों के अंदर मुंबई में गड्ढों से अलग-अलग हादसों में करीब 6 लोगों की मौत हुई है. यह भी पढ़ें-

साक्षी-अजितेश शादी मामलाः व्हाटसएप चैट हो रही है वायरल, क्या हो रही है कोई राजनीतिक साजिश?

मोदी विरोध के बहाने राज ठाकरे को मिलेगी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में एंट्री?

कर्नाटक: अगले 4-5 दिन में सरकार बनाएगी बीजेपी- बी एस येदियुरप्पा

अमित शाह उंगली दिखाकर डरा रहे थे, वो सिर्फ गृह मंत्री हैं, कोई खुदा नहीं-असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, गोवा में ED ने की 4.20 करोड़ की संपत्ति अटैच
फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, गोवा में ED ने की 4.20 करोड़ की संपत्ति अटैच
ECI SIR Row Live: 'चुनाव आयोग की छवि खराब होने का दुख', बोले पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा
LIVE: 'चुनाव आयोग की छवि खराब होने का दुख', बोले पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
'SIR का कोई मतलब नहीं, EC की छवि हो रही खराब', ABP से बोले पूर्व आयुक्त अशोक लवासा
'SIR का कोई मतलब नहीं, EC की छवि हो रही खराब', ABP से बोले पूर्व आयुक्त अशोक लवासा

वीडियोज

Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs
Bollywood News: ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का पहला लुक आउट, किससे हुई तुलना? (24.09.26)
नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी ने दी मक्का-जेद्दा और अन्य इलाकों में खतरे की चेतावनी, क्या होने वाला है?
सऊदी ने दी मक्का-जेद्दा और अन्य इलाकों में खतरे की चेतावनी, क्या होने वाला है?
Samastipur Jamui Case Live: 'जमुई की तरह समस्तीपुर में भी एनकाउंटर करें', चिराग पासवान की CM सम्राट से मांग
'जमुई की तरह समस्तीपुर में भी एनकाउंटर करें', चिराग पासवान की CM सम्राट से मांग
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
एक दिन में कितने लीटर दूध देती है जर्सी गाय, उत्पादन बढ़ाने के लिए क्या करें?
एक दिन में कितने लीटर दूध देती है जर्सी गाय, उत्पादन बढ़ाने के लिए क्या करें?
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? जानें
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? देखें राज्यवार चार्ट
Embed widget