एक्सप्लोरर

कुश्ती में माहिर मुलायम सिंह सियासी अखाड़े में भी थे सफल...जब कलाम पर अपनी मुहर लगाने सीधे PMO पहुंच गए थे नेताजी

Mulayam Singh Death: अमर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि साल 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने मुलायम सिंह (Mulayam Singh) के साथ उन्हें पीएमओ बुलाया था.

Mulayam Singh Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) अब इस दुनिया में नहीं हैं. 10 अक्टूबर को निधन होने के बाद उनका मंगलवार (11 अक्टूबर) को अंतिम संस्कार कर दिया गया. पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के तीन बार सीएम (CM) रहे मुलायम सिंह मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके बेटे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्हें मुखाग्नि दी.

लोहिया के शिष्य रहे मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक सैफई पहुंचे थे. 82 साल की उम्र में मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में 10 अक्टूबर को निधन हो गया था.

कुश्ती के साथ सियासी अखाड़े में भी सफल

देश के पूर्व रक्षा मंत्री और यूपी के तीन बार सीएम रह चुके मुलायम सिंह यादव को लेकर सियासी गलियारों में कई किस्से काफी मशहूर थे. ऐसा कहा जाता है कि मुलायम सिंह के ज्यादातर दलों के नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते रहे थे. कुश्ती में माहिर मुलायम सिंह यादव सियासी अखाड़े में भी उतने ही सफल रहे थे. साल 2002 में जब एनडीए की सरकार ने राष्ट्रपति पद के लिए एपीजे अब्दुल कलाम का नाम आगे बढ़ाया था तो वामपंथी पार्टियों ने विरोध जताते हुए कैप्टन लक्ष्मी सहगल को उतारा था.

जब सीधे पीएमओ पहुंच गए थे नेताजी

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने आखिरी वक्त में वामपंथियों का समर्थन छोड़ते हुए एपीजे अब्दुल कलाम की राष्ट्रपति उम्मीदवारी (Presidential Candidate) को लेकर अपनी मुहर लगा दी थी. अमर सिंह (Amar Singh) मुलायम सिंह यादव के खास दोस्त रहे थे. अमर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे नेताजी पीएमओ पहुंच गए थे और फिर उनकी सलाह से विचार विमर्श करने के बाद तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रपति पद के लिए कलाम के नाम पर मुहर लगाई थी. सभी की सहमति के बाद एपीजे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति बने थे.

ये भी पढ़ें:

Bharat Ratna Award: मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग, सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र

Mulayam Singh Yadav: यूपी की सियासत में हरफनमौला खिलाड़ी थे मुलायम सिंह, पढ़िए उनकी राजनीति का ये किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डोनाल्ड ट्रंप तानाशाह, मोदी उनके गुलाम', रूसी तेल खरीद में छूट पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
'डोनाल्ड ट्रंप तानाशाह, मोदी उनके गुलाम', रूसी तेल खरीद में छूट पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
असम में अकेले चुनाव लड़ेगी रायजोर पार्टी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने आरोप, नहीं हुआ गठबंधन
असम में अकेले चुनाव लड़ेगी रायजोर पार्टी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने आरोप, नहीं हुआ गठबंधन
'इस जीत ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया', T-20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले PM मोदी
'इस जीत ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया', T-20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले PM मोदी
'एक बार फिर चैंपियन', T20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले राहुल गांधी
'एक बार फिर चैंपियन', T20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget