एक्सप्लोरर

अब लोग कहते हैं कि कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ: मुख्तार अब्बास नकवी

नकवी ने कहा कि अब तक हम कहते थे कि कांग्रेस का हाथ करप्शन के साथ लेकिन अब लोग कहने लगे हैं, कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अहमद पटेल जिस अस्पताल से जुड़े हैं उसका एक कर्मचारी आतंकी निकला है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है. हम इस मुद्दे पर राजनीति नहीं कर रहे हैं लेकिन सवाल उठना तो लाजिमी हैं. नकवी ने कहा कि अब तक हम कहते थे कि कांग्रेस का हाथ करप्शन के साथ लेकिन अब लोग कहने लगे हैं, कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ. कांग्रेस को सवालों के जवाब देने चाहिए, लीपापोती से काम नहीं चलेगा. केंद्रीय मंत्री ने साफ कहा कि सोनिया और राहुल इस मामले में अपना पक्ष साफ करें वरना करप्शन से ज्यादा गहरा दाग उसके दामन पर होगा. कांग्रेस इस सवाल का भी जवाब दे कि आतंकी कर्मचारी की करतूतें छुपाने की कोशिश क्यों की गई. विजय रुपाणी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस अब लोग कहते हैं कि कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ: मुख्तार अब्बास नकवी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात कांग्रेस के दिग्गज़ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल पर कई संगीन आरोप लगाते हुए राज्य़सभा से इस्तीफे की मांग की. रुपाणी ने कहा,"सूरत से पकड़े गए दोनों आतंकी भरुच के जिस अस्पताल में काम करते थे, कांग्रेस नेता अहमद पटेल उसके कर्ताधर्ता हैं. ये उनका अस्पताल है." उन्होंने कहा,"आतंकियों के पकड़े जाने से दो दिन पहले ही पटेल ने इस्तीफा दिया, इसका क्या संबंध है? आप इस बात को जानते थे या नहीं ये देश को बताया पड़ेगा." अहमद पटेल ने ट्वीट कर दी सफाई अब लोग कहते हैं कि कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ: मुख्तार अब्बास नकवी कल देर रात अहमद पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा, ''बीजेपी के सभी आरोप बेबुनियाद है. ये मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है इसलिए चुनाव को दिमाग में रखकर इस पर राजनीति न करे.'' उन्होंने कहा है कि आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.'' अस्पताल ने खारिज किया रुपाणी का दावा सीएम विजय रुपाणी के इस दावे को अस्पताल ने खारिज कर दिया है. अस्पताल ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा है,"कासिम उनके यहां काम करता था और उसकी नियुक्ति सभी नियमों के पालन के बाद हुई थी. अस्पताल के मुताबिक, चार अक्टूबर 2017 को कासिम नौकरी छोड़कर चला गया था." अस्पताल ने कहा है,"अफवाह फैलाई जा रही है कि अहमद पटेल और उनका परिवार अस्पताल के ट्रस्टी हैं. अस्पताल की तरफ से सफाई दी गई है कि इस अस्पताल के ट्रस्ट या मैनेजमेंट में अहमद पटेल या उनके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं है." सूरत से पकड़े गए थे दोनों IS आतंकी आपको बता दें कि अहमदाबाद के खाडिया इलाके में बम विस्फोट की योजना बनाने वाले दो आतंकियों को गुजरात एटीएस ने पकड़ा था. कासिम टिम्बरवाला ओर उबेद मिर्ज़ा दोनों आतंकी खाडिय़ा में धार्मिक स्थल को निशाना बनाने वाले थे. इसके लिए इनकी ओर से यहूदियों के आराधना स्थल की रैकी करने की बात सामने आई है. संदिग्ध आतंकी अंकलेश्वर के एक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम करता था. जबकि ओबेद मिर्जा सूरत में वकील के रूप में प्रेक्टिस कर रहा था. कांग्रेस का पलटवार कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी द्वारा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल पर लगाये गये आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा गुजरात में ‘‘अपनी हार को देखते हुए ओछे हथकंडों एवं षड्यंत्रकारी हरकतों पर उतर आयी है’’. पार्टी ने यह भी कहा कि पटेल या उनके परिवार का उस अस्पताल से कोई संबंध नहीं है जहां पर काम कर चुके एक व्यक्ति को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बयान में कहा,"साढे़ छह करोड़ गुजरातियों द्वारा नकार दिए जाने से व्यथित एवं गुजरात चुनाव में हार देख भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ओछे हथकंडों, षड्यंत्रकारी हरकतों व ऊलजलूल बयानबाजी पर उतर आए हैं. गुजरात के चुनाव में कामयाबी पाने के लिए भाजपा नेता नित नया स्वांग व प्रपंच रच रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget