एक्सप्लोरर

आजादी की 75वीं सालगिरह से पहले तैयार होगा आधुनिक संसद भवन, सभी MP को मिलेगा दफ्तर

संसद भवन का कायाकल्प कर इसे बिल्कुल आधुनिक बनाया जाएगा. साल 2022 तक संसद भवन को ऐसे रूप देने की तैयारी है जिसमें देश के सभी सांसदों को भवन के अंदर दफ्तर मिलेगा. वर्तमान में सिर्फ मंत्रियों और विभिन्न दलों के नेता सदन को दफ्तर के लिए कमरा मिलता है.

नई दिल्ली: आजादी की 75वीं सालगिरह से पहले तैयार होने वाले नये संसद भवन में दोनों सदनों के सभी सदस्यों को मंत्रियों की तरह अलग से ऑफिस देने की योजना है. सांसदों को संसद भवन में आधिकारिक कामों को निपटाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए यह फैसला लिया गया है. बता दें कि संसद भवन की मौजूदा व्यवस्था में सिर्फ मंत्रियों को ही अलग से कमरा मिलता है. संसद सदस्यों को अभी ऑफिशियल कामों, अध्ययन, किसी से मिलने के लिये मंत्रियों के चेंबर, पुस्तकालय या सेंट्रल हॉल में जाना पड़ता है.

वर्तमान में महसूस हो रही जगह की कमी 

जानकारी के मुताबिक, ब्रिटिश काल में निर्मित संसद भवन और केन्द्रीय सचिवालय सहित अपने विभिन्न मंत्रालयों की इमारतें मौजूदा समय की जरूरतें नहीं पूरी कर पा रही हैं. इसके मद्देनजर सरकार राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक, तीन किमी के दायरे में मौजूद देश की शासन व्यवस्था के शीर्ष सत्ता प्रतिष्ठानों (संसद भवन और केन्द्रीय सचिवालय) का कायाकल्प कर इसे आधुनिक रूप देने जा रही है. यह काम आवास और शहरी मंत्रालय के अंतर्गत किया जा रहा है. इसके एक अधिकारी ने बताया कि 90 साल की ऐतिहासिक विरासत को समेटे संसद भवन की इमारत के ऐतिहासिक महत्व से इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन बदले वक्त की मौजूदा जरूरतों को यह भवन अब पूरे नहीं कर पा रहा है.

अधिकारी ने बताया कि अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देशों में सभी संसद सदस्यों को पार्लियामेंट में अलग से कमरा मिलता है. लेकिन दुनिया के सबसे विशाल लोकतंत्र के सांसदों को संसद भवन में अपनी निर्धारित सीट के अलावा कामकाज निपटाने के लिए कोई दफ्तर नहीं मिलता है. एसपी के राज्यसभा सदस्य चौधरी सुखराम सिंह ने संसद भवन को नये सिरे से बनाने की सरकार की योजना का स्वागत किया है. उन्होंने बताया कि मौजूदा व्यवस्था में मंत्रियों के अलावा विभिन्न दलों के नेता सदन को ही अलग कमरा मिलता है. ऐसे में एक या दो सदस्यों वाले छोटे दलों के सदस्यों को स्थान के अभाव में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

नया संसद भवन 2024 तक होगा तैयार 

जानकारी हो कि आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि संसद भवन और संयुक्त केन्द्रीय सचिवालय को नया रूप देने का काम 2022 तक पूरा कर लिया जायेगा. परियोजना से जुड़े मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले दिसंबर 2015 में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नये संसद भवन के निर्माण की संभावनाओं का पता लगाने का अनुरोध किया था. महाजन ने संसद में जगह की कमी और भावी परिसीमन में दोनों सदनों की सदस्य संख्या एक हजार तक पंहुचने की संभावना के मद्देनजर जगह की समस्या और अधिक गहराने की आशंका जतायी थी. इसे देखते हुये तत्कालीन शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने अधिकारियों से नये भवन के लिये जगह तलाशने को कहा था.

संसद भवन में स्थान के अभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विभिन्न दलों के नेता अपनी पार्टी के लिये कमरों की उपलब्धता के लिए झगड़ते रहते हैं. अगस्त 2014 में टीडीपी और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के बीच कमरे के आवंटन को लेकर आपसी विवाद इतना बढ़ गया था कि इसकी शिकायत सुमित्रा महाजन के पास तक पंहुच गयी थी. संसद में स्थान के अभाव की समस्या को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने भी पिछले महीने पांच अगस्त को उठाते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अगस्त 2022 तक संसद भवन को विस्तार देने का अनुरोध किया. इस पर पीएम मोदी ने 20 अगस्त को संसद भवन को आधुनिक रूप देने की घोषणा की.

अभी सिर्फ 550 लोकसभा और 250 राज्यसभा के सदस्यों के बैठने की व्यवस्था 

मौजूदा व्यवस्था में लोकसभा में अधिकतम सदस्य संख्या 550 और राज्यसभा में 250 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है. दोनों सदनों के अलावा संसद भवन में मंत्रियों और विभिन्न समितियों के अध्यक्षों सहित कुल 180 सदस्यों के काम करने के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था है. सभी पक्षों में आमराय है कि यह व्यवस्था मौजूदा परिस्थितियों और भविष्य के लिहाज से नाकाफी है. बता दें कि दुनिया का सबसे पुराना संसद भवन इटली का है. 1505 में निर्मित इस संसद भवन की इमारत, समय के साथ तमाम बदलावों के बीच आज भी कार्यरत है.

इसके अलावा वर्तमान में कार्यरत संसद भवन की पुरानी इमारतों में 1800 में निर्मित अमेरिकी संसद, 1814 में निर्मित स्पेन की संसद, 1870 में निर्मित ब्रिटिश संसद और 1884 में निर्मित दक्षिण अफ्रीकी संसद शामिल है. भारतीय संसद भवन की आधारशिला 12 फरवरी, 1921 को रखी गयी थी. मशहूर वास्तुकारों, एडविन लुटियन्स और हर्बर्ट बेकर द्वारा तैयार डिजायन पर आधारित संसद भवन, लगभग छह साल में 83 लाख रूपये की लागत से 18 जनवरी, 1927 को बनकर तैयार हुआ था.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना ने जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस की तारीफ की

2 बार कश्मीर जाने से रोके जा चुके गुलाम नबी ने खटखटाया SC का दरवाजा, परिवार से मिलने की इजाजत मांगी

वायुसेना को मिलना शुरू हुआ स्पाइस 2000 बम, बालाकोट एयर स्ट्राइक में किया गया था इसका इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget