एक्सप्लोरर

MP Shikhar Sammelan: राम मंदिर, राफेल को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, जानें 10 बड़ी बातें

राफेल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश से कुछ नहीं छुपाया. सुप्रीम कोर्ट में सारी जानकारी दी गई है. राफेल पर एक पाई का घोटाला नहीं किया गया.

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश चुनाव पर आधारित एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को राफेल के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि इस सौदे में एक पैसे का भी घोटाला नहीं हुआ है. उन्होंने राहुल गांधी के सभी आरोपों को बेबूनियाद करार देते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि उनको राफेल पर इतनी जानकारी कौन देता है. इसके साथ ही शाह ने सबरीमाला मंदिर मुद्दे पर कहा कि मंदिर की जो परंपरा में हस्तक्षेप सही नहीं है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसके अलावा राम मंदिर,  उपेंद्र कुशवाहा से मतभेद समेत कई अन्य मुद्दों पर अपनी बात कही. आइए जानते हैं 10 प्वाइंट्स में अमित शाह ने क्या कहा

1-राफेल सौदे में कोई घोटाला नहीं किया गया

राफेल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश से कुछ नहीं छुपाया. सुप्रीम कोर्ट में सारी जानकारी दी गई है. राफेल पर एक पाई का घोटाला नहीं किया गया. मुद्दा जितना बड़ा करोगे उतना हमें फायदा होगा. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बताएं कि उनको राफेल पर इतनी जानकारी कौन देता है. वह सोर्स बताएं. उन्होंने कहा,'' भारत ने सस्ते में राफेल विमान खरीदा है. कंपनी दाम बताने से मना कर रही है. अगर दाम बता देंगे तो फिर कंपनी अपना माल कैसे महंगे में बेचेगी.''

अमित शाह ने आगे कहा, ''राफेल में हमें जरा सी भी दिक्कत नहीं होगी क्योंकि इसमें जरा सा भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं है. जब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा तो किसी से जबाव देते नहीं बनेगा.

2-मस्जिद में महिलाओं को नमाज पढ़ने की आजादी क्यों नहीं

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर बीजेपी का स्टेंड क्या है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंदिर की जो परंपरा में हस्तक्षेप सही नहीं है. साथ ही उन्होंने मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक पर भी सवाल उठाया. अमित शाह ने कहा, ''मस्जिद में महिलाओं को नमाज पढ़ने की आजादी अभी तक क्यों नहीं मिली. वहां महिलाओं को आजादी क्यों नहीं है. सबरीमाला मामले में मैं मानता हूं कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश माना जाना चाहिए लेकिन मंदिर के मामले में हस्तक्षेप सही नहीं है. जिस मंदिर की जो परंपरा है, वह बनी रहनी चाहिए.'' उन्होंने कहा मंदिर से बाहर चप्पल उतारना परंपरा है इसे आजादी से जोड़कर कभी नहीं देखना चाहिए.

3-उपेंद्र कुशवाहा से थोड़े मतभेद हैं, हम दूर कर लेंगे

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नाराज हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से उनकी मुलाकात नहीं हुई है. इसको लेकर अमित शाह ने कहा कि वे चुनाव प्रचार में व्यस्त थे इसलिए उनसे मुलाकात नहीं हो पाई. एबीपी न्यूज़ के मध्य प्रदेश शिखर सम्मेलन में कुशवाहा की नाराजगी से जुड़े सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा थोड़े नाराज भी हैं, थोड़े मतभेद भी हैं जिन्हें हम दूर कर लेंगे. बिहार में एनडीए पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी.

4- राम मंदिर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

राम मंदिर के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि संघ को दवाब बनानी चाहिए. उन्हें लगता है कि काफी देर हो गई है. हम मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और संवैधानिक तरीके से इसका निर्माण करेगी. उन्होंने अंत में कहा कि हम चाहते हैं एक मजबूत सरकार आए जो देश की सुरक्षा को सुधारने का काम करे. जो देश के अर्थतंत्र को मजबूत करे. वहीं विपक्ष मजबूत नहीं मजबूर सरकार चाहते हैं.

5- शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने किए कई काम

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा, ''राज्य में कई ऐसे काम हुए हैं जो सिर्फ गरीब जनता के लिए है. गरीब के घर में बिजली पहुंची है. शिवराज की बीजेपी सरकार की यह बड़ी उपलब्धी है.'' उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ''एक ओर राहुल एंड कंपनी का 55 साल का शासन और एक ओर बीजेपी का 15 साल का शासन. उनकी सरकार में 3-4 घंटे भी बिजली नहीं आती थी. कांग्रेस की सरकार में 24 किसानों को सामने से गोली मारी गई. उन सबकी मौत हो गई.''

6- कांग्रेस में आतंरिक लोकतंत्र नहीं

पार्टी के भीतर लोकतंत्र को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में व्यक्ति निर्णय लेती है जबकि बीजेपी में पार्टी निर्षय लेती है. न्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ''जो पार्टी में डेमोक्रेसी से नहीं चलती वो जनता की सेवा क्या करेगी? कांग्रेस ने सीताराम केशरी जैसे बुजुर्ग व्यक्ति को कांग्रेस ने बाहर फेंक दिया, अभी अटल जी के निधन पर पूरा देश साथ था, ये बीजेपी का संस्कार है.''

7.  कांग्रेस में परिवारवाद 

कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र के अलावा शाह ने उनके परिवारवाद पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, ''परिवारवाद का मतलब होता है कि अगर पीएम बनना है तो इसी परिवार में जन्म लो. जबकि हमारे यहां मै पोस्टर लगाता था आज पार्टी का अध्यक्ष हूं. जो चाय बेचता था वह पीएम है. यह परिवारवाद नहीं है.''

8-मध्य प्रदेश में जीतेंगे, छत्तीसगढ़ में 55 सीटें

अमित शाह ने कहा कि एमपी में बीजेपी लगातार चौथी बार सरकार बनाने जा रही है. अमित शाह ने टीवी चैनलों के सर्वे में कांटे की टक्कर और बीजेपी की हार के बारे में कहा कि जब चैनलों के सर्वे में बीजेपी को हारते हुए दिखाया जाता है तो हमारे कार्यकर्ता और अधीक लामबंद होते हैं. जीत को लेकर आश्वत अमित शाह से जब सीटों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा फिलहाल हम यही कह सकते हैं कि हम प्रचंड बहुमत से सत्ता में फिर आने वाले हैं. अमित शाह ने एमपी में पार्टी कितने सीट जीतेगी इसका जवाब बेशक न दिया हो लेकिन उन्होंने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में 55 से ज्यादा सीटें लाएगी.

9- मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए

अमित शाह ने कहा कि हम चाहते हैं एक मजबूत सरकार आए जो देश की सुरक्षा को सुधारने का काम करे. जो देश के अर्थतंत्र को मजबूत करे. वहीं विपक्ष मजबूत नहीं मजबूर सरकार चाहता है.

2019 में 2014 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने न सिर्फ एमपी में जीत का आश्वासन दिया बल्कि यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2019 में 2014 से ज्यादा सीटें जीतेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
महंगाई को लेकर खरगे का PM मोदी पर हमला, 'अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवाए'
महंगाई को लेकर खरगे का PM मोदी पर हमला, 'अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवाए'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget