एक्सप्लोरर

मृत्यु प्रमाणपत्रों में कोविड-19 का जिक्र नहीं होने पर लोगों को रही परेशानी, मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने तलब की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों के मृत्यु प्रमाण पत्रों में महामारी का जिक्र नहीं होने के कारण उनके आश्रितों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. जिसे देखते हुए मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.

इंदौरः कोविड-19 से दम तोड़ने वाले लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्रों में इस महामारी का जिक्र नहीं किए जाने के कारण उनके आश्रितों को हो रही दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने गुरुवार को राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की. आयोग ने यह भी कहा कि इस संबंध में सरकार की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए.

दो सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

आयोग के एक अधिकारी ने विज्ञप्ति में बताया कि मीडिया की खबरों के आधार पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग और लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिवों, इंदौर संभाग के आयुक्त, इंदौर नगर निगम के आयुक्त और अन्य अफसरों से दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है.

उन्होंने शिकायतों के हवाले से बताया कि इंदौर नगर निगम से जारी किए जा रहे मृत्यु प्रमाणपत्रों में इसका कोई उल्लेख नहीं होता कि संबंधित व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हुई थी. आयोग ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि इस स्थिति में कोविड-19 से दम तोड़ने वाले व्यक्तियों के आश्रितों को केन्द्र और राज्य सरकार की उन योजनाओं का लाभ किस प्रकार प्राप्त हो सकेगा जो महामारी के शिकार लोगों के परिजनों के लिए शुरू की गई हैं.

मौलिक और मानव अधिकारों का होगा संरक्षण

अधिकारी ने कहा कि आयोग का मत है कि इस विषय में प्रदेश सरकार द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने आवश्यक हैं ताकि संबंधित हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके और उनके मौलिक और मानव अधिकारों का संरक्षण किया जा सके.

आयोग के अधिकारी ने इस विषय में पड़ोसी उज्जैन जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक के मामले का उदाहरण भी दिया जो कथित तौर पर कोरोना वायरस से संक्रमित थे. लेकिन उनके मृत्यु प्रमाण पत्र में लिखा गया कि उन्होंने दिल के दौरे से दम तोड़ा.

अधिकारी ने बताया कि दिवंगत शिक्षक के परिवार के किसी भी सदस्य को अब तक अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल पाई है, जबकि उसकी मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है. उन्होंने बताया कि दिवंगत शिक्षक के मामले में उज्जैन संभाग के आयुक्त से 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है.

इसे भी पढ़ेंः
फिलस्तीन मुद्दे पर यूएनएचआरसी में मतदान में भाग नहीं लेने पर भारत ने क्या कहा? जानें

ड्रग्स कंट्रोलर ने गौतम गंभीर को पाया दवा की जमाखोरी का दोषी, BJP सांसद ने भगत सिंह को लेकर किया ये ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget