एक्सप्लोरर

खरगोन सांप्रदायिक हिंसा पीड़ितों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने आवंटित किए एक करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में हुआ सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में हुआ सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. बता दें कि दस अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान खरगोन शहर में सांप्रदायिक हिंसा में आगजनी और पथराव हुआ था, जिसके कारण शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था. हिंसा में कई लोग घायल हुए थे. यहां तक कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को पैर में गोली भी लगी थी. अब मध्य प्रदेश सरकार ने हिंसा से प्राभावितों के लिए रिलीफ फंड आवंटित किया है.

मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन हिंसा में प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए 1 करोड़ रुपये की राहत राशि आवंटित की है. मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग मंत्रालय ने आदेश में कहा, "खरगोन नगर में माह अप्रैल, 2022 के दौरान हुए साम्प्रदायिक दंगो मे प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों के लिए अनुग्रह राशि के रूप में एक करोड़ रुपये का आवंटन जारी किया जाता है."

खरगोन सांप्रदायिक हिंसा में पहली मौत की पुष्टि
मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पुलिस ने मौत के पहले मामले की पुष्टि की है. पुलिस ने बताया कि सांप्रदायिक हिंसा के दौरान 30 वर्षीय यह व्यक्ति लापता था. इस बीच मृत व्यक्ति के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आठ दिनों तक उसकी मौत को छुपाए रखा.

पुलिस ने सोमवार को कहा कि खरगोन के आनंद नगर इलाके में फ्रीजर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण इब्रेश खान का शव आठ दिनों तक इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में रखा था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इब्रेश खान की मौत पत्थरों से सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है.

खरगोन में कर्फ्यू में ढील
इस बीच, खरगोन में स्थिति में सुधार के बाद सोमवार दोपहर 12 बजे तथा अपराह्न तीन बजे से दो-दो घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई. ढील के दौरान दूध, सब्जियां, किराना और दवाओं की दुकानों को खुले रहने की अनुमति दी गई. इस दौरान लोगों को बिना वाहनों का उपयोग किए आवश्यक चीजों की खरीदारी करने की अनुमति थी.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान: श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 89 लोग दोषी करार, 6 को मृत्युदंड, सात को उम्रकैद की सजा

Pakistan: सरदार तनवीर इलियास बने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget