एक्सप्लोरर

Eid-ul-Fitr 2024 Moon Sighting: पूरे भारत में 11 अप्रैल, लेकिन इन राज्यों में कल ही मनाई जाएगी ईद, जानें वजह

Eid-ul-Fitr 2024 Moon Sighting: दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के इमाम ने मंगलवार (9 अप्रैल) को कहा कि शव्वाल का चांद आज नहीं हुआ. उन्होंने ऐलान किया कि भारत में ईद गुरुवार को मनाई जाएगी.

Eid-ul-Fitr 2024 Moon Sighting: भारत में ईद उल फित्र का त्योहार 11 अप्रैल 2024 यानी आगामी गुरुवार को मनाया जाएगा. दुनियाभर में ईद की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. भारत में 11 अप्रैल को शव्वाल के महीने की शुरुआत से एक दिन पहले रमजान का 30वां और आखिरी रोजा रखा जाएगा.  

दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के इमाम ने मंगलवार (9 अप्रैल) को कहा कि शव्वाल का चांद आज नहीं हुआ. उन्होंने ऐलान किया कि भारत में ईद गुरुवार को मनाई जाएगी. हालांकि, देश के कुछ राज्यों में गुरुवार नहीं, बल्कि 10 अप्रैल (बुधवार) को मनाई जाएगी.

केरल और लद्दाख में कल ही होगी ईद
केरल और लद्दाख में गुरुवार की जगह बुधवार को ही ईद मनाई जाएगी. इन राज्यों में सऊदी अरब के हिसाब से ही ईद मनाई जाती है. मनोरमा की एक रिपोर्ट के मुताबिक केरल के कोझिकोड के मुख्य काजी सफीर सकाफी, काजी मोहम्मद कोया जमामुल लाइली और केरल के हलाल कमेटी के चेयरमैन एम मोहम्मग मदनी मे इसका ऐलान किया. यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जकात के तौर पर गरीबों को चावल बांटे.

कल सुबह होगी ईद की नमाज
वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी कल ही ईद मनाई जाएगी. कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती नसीर-उल-इस्लाम ने ऐलान करते हुए कहा कि यहां भी शव्वाल का चांद देख लिया गया है. लद्दाख में जमीअत उल उलमा इसना अशरिया (कारगिल) ने भी 10 अप्रैल को ही ईद मनाने का ऐलान किया है. हलाल कमेटी के हुजतौल इस्लाम आगा शेख रजा रिजवानी और बाकी सदस्यों ने 9 अप्रैल को कई जगहों पर ईद का चांद दिखने की बात कही. इसी आधार पर उन्होंने 10 अप्रैल को ईद उल फित्र का त्योहार मनाने का ऐलान किया. लद्दाख में बुधवार को सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी.

भारत के अन्य हिस्सों में 11 अप्रैल को होगी ईद
लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी ने कहा कि मंगलवार (9 अप्रैल) को ईद का चांद नहीं दिखा. मुस्लिम धर्म गुरु ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ऐलान किया कि चांद आज नजर नहीं आने की वजह से ईद अब 11 अप्रैल को मनाई जाएगी.

ईद उल फित्र को लेकर भारत के तमाम बाजारों में रौनक नजर आ रही है. मुस्लिम समुदाय के लोग कपड़ों से लेकर बच्चों के लिए तोहफों तक की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. देशभर में ईद उल फित्र को लेकर उत्साह दिखाई पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:

Eid-ul-Fitr 2024 Moon Sighting: आज नहीं दिखाई दिया चांद, भारत में 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget