एक्सप्लोरर

मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग, 'स्टेबल' से घटाकर की 'नेगेटिव'

मूडीज को लगता है कि आने वाले दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी दर तेजी के साथ नहीं बढ़ेगी. यानी कि आने वाले दिनों में जीडीपी में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी.

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत का रेटिंग आउटलुक घटा दिया है. मूडीज ने अपने आउटलुक को 'स्टेबल' से घटाकर 'नेगेटिव' कर दिया है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अर्थव्यवस्था का बेहद धीमी गति से बढ़ना और लगातार बढ़ता सरकार का कर्ज माना गया है.

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज का मानना है कि भारत में चल रही मंदी लंबे समय तक रहने वाली है. मूडीज के अनुमान के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष में बजट घाटा सरकार के 3.3 फीसदी के लक्ष्य से बढ़कर 3.7 फ़ीसदी पर पहुंचने का अनुमान है. इसकी सबसे बड़ी वजह धीमी बढ़ोतरी दर और कॉरपोरेट टैक्स में कटौती है. मूडीज का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था आने वाले दिनों में पहले के मुकाबले कम गति से बढ़ेगी.

इसको इस तरह से समझा जा सकता है कि मूडीज को लगता है कि आने वाले दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी दर तेजी के साथ नहीं बढ़ेगी. यानी के आने वाले दिनों में जीडीपी में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी. गौरतलब है की हाल ही में आए जीडीपी के आंकड़ों ने बेहद निराश किया है. बीते 6 सालों के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार सबसे धीमी रही है. इसके चलते जीडीपी महज 5 फीसदी की दर से बढ़ी है. इसके अलावा मूडीज ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में बिजनेस निवेश और बढ़ोतरी की संभावनाएं बेहद कम नजर आ रही हैं. इसीलिए आने वाले दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था की तेजी के साथ बढ़ने की उम्मीद कम है. इसके चलते ही मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था को यह झटका दिया है जिसमें भारत की रेटिंग को घटाया गया है.

सरकार का जवाब-

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज के भारत की रेटिंग घटाए जाने के बाद वित्त मंत्रालय ने कहा है की भारत दुनिया में सबसे तेजी के साथ बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. आईएमएफ ने अपने हालिया वर्ल्ड इकोनामिक आउटलुक में कहा है कि 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.1 फीसदी की दर से बढ़ेगी. जबकि 2020 में अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी.

वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए बहुत से कदम उठाए हैं और साथ ही वित्तीय क्षेत्र के लिए भी तमाम कदम उठाए गए हैं. वैश्विक मंदी के चलते भारतीय सरकार ने बहुत से नीतिगत फैसले भी लिए हैं. वित्त मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के आधार बेहद मजबूत हैं और साथ ही महंगाई दर नियंत्रण में है और बॉन्ड यील्ड कम है. इसीलिए छोटी और मध्यम अवधि में बढ़ोतरी की बेहतर और मजबूत उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget