एक्सप्लोरर

'मेरा माइक बंद किया गया', हंगामे के बीच राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे बोले- अपमान हुआ

Monsoon Session 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राज्यसभा में मंगलवार को उनका अपमान किया गया. इस दौरान राज्यसभा में बीजेपी के सदस्य नारेबाजी करते रहे.

Monsoon Session 2023: बुधवार को भी राज्यसभा की कार्यवाही में जमकर हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि उनका अपमान किया गया. राज्यसभा में बोलते हुए खरगे ने कहा, कल (25 जुलाई) संसद में मेरा माइक बंद कर दिया गया था.

खरगे जब बोल रहे थे तो कांग्रेस के सांसद उनके पीछे खड़े हो गए. सभापति ने कांग्रेस सदस्यों के खड़े होने पर आपत्ति दर्ज कराई, जिस पर खरगे ने कहा कि मेरे पीछे नहीं खड़े होंगे तो क्या मोदी के पीछे खड़े होंगे. खरगे के इतना कहते ही सदन में बीजेपी के सांसद मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे.

राज्यसभा के चेयरमैन ने नेता विपक्ष और नेता सदन से अपने-अपने सदस्यों को शांत करवाने को कहा. हंगामा शांत होता न देख राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

मणिपुर पर हंगामा

बुधवार (26 जुलाई) को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सांसदों ने कारगिल दिवस और जवानों को नमन किया. इसके बाद मणिपुर मुद्दे को लेकर संसद में हंगामा शुरू हो गया. राज्य सभा के सभापति ने कहा कि मैंने मणिपुर के मुद्दे पर शॉर्ट ड्यूरेशन चर्चा का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है. ये पहली बार है जब सभापति ने शॉर्ट ड्यूरेशन पर चर्चा की बात कही है.

बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि जब ये तय हो गया कि चर्चा होगी, फिर हंगामा क्यों किया जा रहा है. आखिर विपक्षी दल सदन की करवाई क्यों नहीं चलने देना चाहते हैं. राज्यसभा के चेयरमैन ने कहा कि इस पर वक्त जल्दी तय किया जाएगा. 

विपक्ष पर भड़कीं स्मृति ईरानी

बुधवार (26 जुलाई) को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में काफी गुस्से में नजर आईं. विपक्ष के हंगामे पर उन्होंने कहा, मणिपुर पर चर्चा की मांग करने वाले पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर चर्चा क्यों नहीं चाहते हैं. ईरानी ने कहा, ये लोग राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल पर चर्चा की हिम्मत क्यों नहीं करते. अगर हिम्मत है तो राजस्थान, छत्तीसगढ़ और बंगाल पर चर्चा करो.

यह भी पढ़ें

No-Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर कैसे तैयार हुए विपक्षी दल? 'INDIA' की बैठक में क्या-क्या हुआ, जानें इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget