एक्सप्लोरर

No-Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर कैसे तैयार हुए विपक्षी दल? 'INDIA' की बैठक में क्या-क्या हुआ, जानें इनसाइड स्टोरी

Monsoon Session 2023: विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' आज (26 जुलाई) मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है. आइए जानते हैं कि इसकी भूमिका कैसे तैयार हुई.

No-Confidence Motion: विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' आज यानी बुधवार (26 जुलाई) को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहा है. एक दिन पहले मंगलवार को विपक्षी गठबंधन दलों की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला हुआ था. खास बात ये है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है, ऐसे में आइए जानते हैं कि इस प्रस्ताव को लाने का विचार कैसे आया और इस पर सभी दलों में सहमति कैसे बनी?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव का आइडिया सोमवार की शाम को आया, जब 'इंडिया' के सहयोगी दल के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सामने इसका जिक्र किया. 

प्रस्ताव का गिरना निश्चित, फिर क्यों ला रहा विपक्ष?

मंगलवार (25 जुलाई) को जब विपक्षी नेताओं की बैठक खरगे के कार्यालय में शुरू हुई तो उन्होंने इस प्रस्ताव की घोषणा की और सभी नेताओं से इस मुद्दे पर उनकी राय मांगी. इस प्रस्ताव पर सभी दलों ने सहमति जताई और आगे बढ़ने का फैसला किया गया.

दरअसल विपक्ष जानता है कि अविश्वास प्रस्ताव पास होना संभव नहीं है, क्योंकि एनडीए के पास 332 सांसदों का समर्थन है. बावजूद, इसके प्रस्ताव के पीछे बड़ी रणनीति है. एचटी से एक विपक्षी गठबंधन के नेता ने कहा, ''परिणाम पूर्व निश्चित है, लेकिन अगर अविश्वास प्रस्ताव आता है तो प्रधानमंत्री बोलने के लिए मजबूर होंगे और वे बहस से बचने की कोशिश करते हैं तो ये नैतिक जीत होगी.''

टीएमसी ने मांगा था 24 घंटे का समय

एबीपी न्यूज के सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को विपक्षी गठबंधन "इंडिया" की बैठक में सभी दल सहमत थे, लेकिन टीएमसी ने अपनी राय जाहिर करने के लिए 24 घंटे का समय मांगा. हालांकि, करीब 45 मिनट बाद वो भी सहमत हो गई. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और मनीष तिवारी को इसकी रूपरेखा तैयार करने और सांसदों के हस्ताक्षर जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है. अविश्वास प्रस्ताव के लिए 50 सांसदों के हस्ताक्षर की जरूरत होती है.

बुधवार को होगी बैठक

बुधवार सुबह 10 बजे विपक्षी दलों ने एक बार फिर से मिलेंगे, जहां अविश्वास प्रस्ताव के लिए जरूरी सांसदों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे. वहीं, कांग्रेस ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को बुधवार सुबह 10.30 बजे उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है. विपक्षी दलों की रणनीति यह है कि अविश्वास प्रस्ताव के बहाने विपक्षी दल विस्तार से मणिपुर का मुद्दे पर सरकार को घेर सकेंगे और पीएम मोदी को चर्चा का जवाब देना होगा.

यह भी पढ़ें

'इस्तीफे का सवाल ही नहीं, अगर केंद्र बोले...', मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा- मुझे जनता ने चुना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
लद्दाख के नेताओं और MEA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
लद्दाख के नेताओं और MEA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget