एक्सप्लोरर

Monkeypox: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मामले, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

Monkeypox Global Health Emergency: मंकीपॉक्स कितनी तेजी से अपने पैर पसार रहा है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डब्ल्यूएचओ ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है.

Global Health Emergency: दुनियाभर में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और ये वायरस अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है. विश्व के 80 देशों में अब तक 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं तो वहीं भारत (India) में भी इस वायरस की पुष्टि हो चुकी है. भारत में ये वायरस अब तक 4 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. इन्ही चीजों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) यानी वर्ल्ड हेल्श ऑर्गनाइजेशन ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी (Global Health emergency) घोषित कर दिया है. मंकीपॉक्स वायरस का संक्रमण जून से जुलाई महीने तक लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा फैल चुका है.

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो तो इस वायरस का सबसे ज्यादा असर यूरोप के देशों में देखने को मिला है जहां पर पूरे विश्व के 80 प्रतिशत मामले यहीं मिले हैं. मंकीपॉक्स की वजह अब तक 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है. भारत में इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. 21 दिनों के भीतर विदेश की यात्रा करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है. भारत में तीनों रोगी केरल में मिले हैं. संक्रमित पाए जाने पर उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई गई है.

80 देशों में 17 हजार से भी ज्यादा मामले

मंकीपॉक्स कितनी तेजी से पैर पसार रहा है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये 80 देशों में फैल चुका है. 17 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है और 5 लोगों की मौत भी हो गई है. Monkeypoxmeter.com पर मौजूद डेटा के मुताबिक अब तक विश्व के 80 देशों में 17,092 केस सामने आ चुके हैं और 5 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें भारत के 4 मामले भी शामिल हैं, जिनमें 3 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी घोषित करने के पीछे डब्ल्यूएचओ ने सबसे बड़ी वजह ये बताई है कि अब इस बीमारी के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है और इसलिए इंटरनेशनल लेवल पर मिलकर मंकीपॉक्स से लड़ाई लड़ने की जरूरत है.

कितनी खतरनाक है ये बीमारी

इस बीमारी के खतरे की अगर बात की जाए तो ये वायरस (Virus) कोरोना (Corona) के वायरस से कम खरतनाक है. इसके मामलों में मृत्यु दर भी कम है. अभी तक विश्व में सिर्फ 5 देशों में इस वायरस की वजह से मौत हुई. इस बीमारी में इंसान से इंसान में संक्रमण (Infection) हो सकता है. इससे बचाव सबसे जरूरी है. कोरोना की तरह इसमें भी मास्क (Mask) पहनना जरूरी है. इसके साथ ही इसमें भी सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) जरूरी है. इसके टेस्ट के लिए स्किन से स्लेट लिया जाता है. इसका टेस्ट स्किन (Skin Test) के जरिए होता है. इस टेस्ट के बाद ही पता चल पाता है कि संक्रमित व्यक्ति में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का वायरस है या कोई दूसरी बीमारी है.

ये भी पढ़ें: Monkeypox Cases In India: दिल्ली में मंकीपॉक्स के खतरों को लेकर सरकार अलर्ट, जानें कितना खतरनाक है ये बीमारी?

ये भी पढ़ें: Monkeypox: अमेरिका से यूरोपीय देशों तक मंकीपॉक्स बना परेशानी का सबब, पढ़िए 5 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget