एक्सप्लोरर

Monkeypox Cases In India: दिल्ली में मंकीपॉक्स के खतरों को लेकर सरकार अलर्ट, जानें कितना खतरनाक है ये बीमारी?

दिल्ली सरकार के LNJP अस्पताल को नोडल अस्पताल बनाया गया है और इस अस्पताल में 6 बेड का एक स्पेशल वार्ड भी तैयार किया गया है. LNJP के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुरेश कुमार ने तैयारियों पर जानकारी दी.

Monkeypox Case In India: भारत में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के दो केस सामने आने के बाद से सभी राज्य अलर्ट मोड़ पर आ गये है. दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने भी इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. दिल्ली सरकार के लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल को इसके लिये नोडल अस्पताल बनाया गया है और इस अस्पताल में 6 बेड का एक स्पेशल वार्ड भी तैयार किया जा रहा है. LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुरेश कुमार ने मंकी पॉक्स को लेकर की जा रही तैयारियों पर विस्तृत जानकारी दी.

मंकीपॉक्स क्या है?
मंकीपॉक्स एक नया वायरस डिजीज है जो सबसे पहले अफ्रीका में देखने को मिला. अफ्रीका के बाद 20 से भी अधिक देशों में मंकी पॉक्स के मामले सामने आए. ये एक डीएनए वायरस है जोकि जेनेटिक बीमारी है. जो लोग जानवर के संपर्क में आते है या मीट का प्रयोग करते है उनमें ज्यादा देखने को मिला है. भारत में अभी तक इसके 2 मामले केरल में सामने आए है.भारत सरकार द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है उसका पालन करते हुए डिटेल SOP बनाए गए है.

LNJP अस्पताल में क्या है तैयारी?
दिल्ली सरकार ने LNJP अस्पताल को मंकी पॉक्स के लिए नोडल हॉस्पिटल बनाया है. हमने यहां 6 बेड्स का एक आइसोलेशन वार्ड बनाया है. कल हमने मंकी पॉक्स के लिए हॉस्पिटल स्टाफ को ट्रेनिंग दी. नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर और टेक्नीशियन को मंकी पॉक्स की डिटेल जानकारी दी गई. यह बताया गया कि इसके क्या लक्षण होते हैं और कैसे इसके सैंपल कलेक्ट किए जाते हैं.

कितनी खतरनाक है ये बीमारी?
कोरोना के मुकाबले मंकी पॉक्स के मामले में मृत्यु दर काफी कम है.अभी तक भारत में मंकी पॉक्स से एक भी मौत नहीं हुई है.2 मामले जरूर सामने आए है.ये वैसे लोग थे जो विदेश से आए है और मंकी पॉक्स से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे.इस बीमारी में इंसान से इंसान में संक्रमण हो सकता है.इससे बचाव सबसे जरूरी है.मास्क का प्रयोग करना सबसे जरूरी है.सामान्य मास्क का भी प्रयोग किया जा सकता है.इसके साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना भी जरूरी है.यदि किसी व्यक्ति में मंकी पॉक्स के लक्षण सामने आते है तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.इसके टेस्ट के लिए स्किन से स्लेट लिया जाता है.इसका टेस्ट स्किन से होता है.इसके जांच से हमे पता चलता है की इंसान में मंकी पॉक्स का वायरस है या कोई दूसरा वायरस.

कैसे की जाती है जांच?
इसका टेस्ट नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे में होता है. यह अलग वायरस है. दिल्ली में अब तक इसका एक भी केस नहीं है, इसलिए इसके बारे में जानकारी सीमित है. हम WHO की गाइडलाइंस और भारत सरकार के निर्देशों को फॉलो कर रहे हैं. बुश मीट और वाइल्ड एनिमल्स के जरिए यह फैलता है. मंकी पॉक्स में मरीज को स्किन पर निशान आता है, रैशेज होते हैं, बुखार, आंखों में लालपन और मसल्स पेन भी इसके लक्षण हैं.

क्या है मंकी पॉक्स का इलाज?
मंकी पॉक्स के मरीजों को सिस्टमैटिक ट्रीटमेंट दिया जाता है. अगर बुखार है तो पेरासिटामोल दिया जाता है. अगर किसी को स्किन में प्रॉब्लम है तो स्किन का इलाज किया जाता है. ज्यादातर मंकी पॉक्स के मामले 2 से 3 हफ्ते में ठीक हो जाते है. जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उनको थोड़ी परेशानी होती है.

कोरोना और इसमें क्या समानता है?
दिल्ली में ऐसे लक्षण वाला अब तक एक भी केस नहीं आया है. हालांकि यह कोरोना (Corona) से बिल्कुल अलग है. यह एक DNA वायरस है, इसमें ह्यूमन टू ह्यूमन ट्रांसमिशन (Human To Human Transmission) भी होता है. अगर कोई पेशेंट के क्लोज कॉन्टैक्ट में हो, क्लॉथ शेयर करते हैं, तो उसमें भी ट्रांसमिशन हो सकता है. मदर टू चाइल्ड ट्रांसमिशन के भी केस आए हैं.

Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, SC ने कहा- फिलहाल किसी भी राज्य की पुलिस गिरफ्तार न करे

Extreme Heat In The UK: ब्रिटेन में प्रचंड गर्मी ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड, राष्ट्रीय आपातकाल लागू

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget