एक्सप्लोरर

शहाबुद्दीन को दिल्ली लाया गया, तिहाड़ की जेल नंबर दो में रहेगा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल के विवादित नेता शहाबुद्दीन को आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के तिहाड़ जेल लाया गया. सीवान के पूर्व सांसद को जेल नंबर दो में रखा गया है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार पुलिस की एक टीम संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से शहाबुद्दीन को पटना से दिल्ली लेकर आयी. ट्रेन आज सुबह आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंची. इससे पहले उसे सीवान जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पटना ले जाया गया था.

पुलिस टीम शहाबुद्दीन को लेकर करीब साढ़े आठ बजे तिहाड़ जेल पहुंची, जहां उसकी चिकित्सा जांच की गयी और उसके बाद जेल नंबर दो में रखा गया. इस जेल में गैंगस्टर छोटा राजन को भी रखा गया है.

तिहाड़ जेल के महानिदेशक सुधीर यादव ने कहा, ‘शहाबुद्दीन को सुबह के करीब साढ़े आठ बजे यहां लाया गया. दो डॉक्टरों ने उसकी चिकित्सा जांच की. जिसके बाद उसे जेल नंबर दो में रखा गया, जिसमें दोषियों को रखा जाता है.’ अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है और शहाबुद्दीन के तिहाड़ में रहने के दौरान किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए तमिलनाडु विशेष पुलिस बल के जवानों को लगाया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को करीब 45 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन को बिहार की सीवान जेल से एक हफ्ते के भीतर तिहाड़ जेल लाने का आदेश दिया था.

दो अलग-अलग घटनाओं में अपने तीन बेटे गंवा चुके चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू और आशा रंजन ने याचिका दायर कर राष्ट्रीय जनता दल के नेता को तिहाड़ जेल में रखने का आग्रह किया था. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया था. आशा पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी हैं, जिनकी सीवान में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

शहाबुद्दीन को संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस के एस 2 कोच में पटना से दिल्ली लाया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget