एक्सप्लोरर

#ModionABP: राम मंदिर से लेकर नोटबंदी तक, 95 मिनट के इंटरव्यू में पीएम मोदी ने दिया हर सवाल का जवाब

इसी साल देश में आम चुनाव होने हैं. ऐसे में पीएम मोदी ने इस इंटरव्यू में अपनी सरकार की उपलब्धियां और लेखा-जोखा जनता के सामने रखा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के पहले दिन 95 मिनट का इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने राम मंदिर, पाकिस्तान और किसानों के मुद्दों से लेकर नोटबंदी तक, हर सवाल का जवाब दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर भी जोरदार हमला बोला. बता दें कि इसी साल देश में आम चुनाव होने हैं. ऐसे में पीएम मोदी ने इस इंटरव्यू में अपनी सरकार की उपलब्धियां और लेखा-जोखा जनता के सामने रखा. पढ़ें पीएम मोदी का पूरा इंटरव्यू. राम मंदिर के मुद्दे पर क्या कहा? ''राम मंदिर पर हमारी सरकार अध्यादेश नहीं लाएगी. कानूनी प्रक्रिया के बाद ही राम मंदिर पर फैसला किया जाएगा. राम मंदिर को लेकर जब तक कानूनी प्रक्रिया चल रही है तब तक अध्यादेश लाने का विचार नहीं है. कानूनी प्रक्रिया इसलिए धीमी है, क्योंकि वहां कांग्रेस के वकील हैं. जो सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में रुकावट पैदा कर रहे हैं. हमने बीजेपी के घोषणापत्र में कह रखा है कि राम मंदिर का फैसला संविधान के दायरे में ही होगा. राम मंदिर बीजेपी के लिए भावनात्मक मुद्दा है. कांग्रेस को इस मुद्दे पर रोड़े नहीं अटकाने चाहिए और कानूनी प्रक्रिया को अपनी तरह से आगे बढ़ने देना चाहिए. हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक जैसी संस्थाओं की तरफ से जल्द राम मंदिर बनवाने की मांग उठी हैं.'' किसानों के मुद्दे पर क्या कहा है? ''सिर्फ कर्ज माफ कर देने से किसानों का भला नहीं होगा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों को झूठ का लॉलीपाप दे रहे हैं. किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ हर सहयोग करने के लिए तैयार है. कर्जमाफी से किसानों का जीवन नहीं सुधरेगा.  कर्जमाफी एक चुनावी स्टंट है. जो राज्य चाहें कर्जमाफ कर सकते हैं. हमारी सरकार ने 22 फसलों के एमएसपी को बढ़ाया है. किसान को मजबूत बनाना होगा. बीज, पानी आदि की व्यवस्था की जा रही है. अब क्रॉप की समझ आने लगी है. फसल ज्यादा पैदा हो रही है. फूड प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन पर काम कर रहे हैं. ट्रांसपोर्टेशन और वेयरहाउसिंग पर भी काम कर रहे हैं. हम किसान को अन्नदाता के अलावा उर्जादाता भी बनाना चाहते हैं.'' पाकिस्तान के मुद्दे पर क्या कहा है? ''पाकिस्तान एक लड़ाई से नहीं सुधरेगा. यह सोचना बहुत बड़ी गलती होगी कि पाकिस्तान एक लड़ाई से सुधर जाएगा. पाकिस्तान को सुधरने में अभी और वक्त लगेगा'. नोटबंदी पर क्या कहा है? '' नोटबंदी कोई झटका नहीं था. हमनें लोगों को सालभर पहले ही चेता दिया था कि अगर आपके पास कालाधन है तो आप इसको जमा कर सकते हैं, जुर्माना अदा कर सकते हैं और आपकी मदद की जाएगी, लेकिन उन्होंने सोचा कि मोदी भी औरों की तरह ही कह रहे हैं.'' उर्जित पटेल के इस्तीफा देने पर क्या कहा? "मैं पहली बार इस बात का खुलासा कर रहा हूं, उन्होंने मुझे (उर्जित पटेल) इस्तीफा देने से 6-7 महीने पहले ही इस बारे में बता दिया था. उन्होंने यह लिखित में भी दिया था. उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से लिख कर 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला दिया था. मैं स्वीकार करता हूं कि पटेल ने आरबीआई गवर्नर के रूप में अच्छा काम किया." जीएसटी पर क्या कहा? ''पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जब वित्त मंत्री हुआ करते थे तबसे जीएसटी की चर्चा हो रही थी. जीएसटी संसद में सर्वसहमति से पास हुआ था. जीएसटी के बाद से देश में टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी है. हमारे देश में 30 से 40 फीसदी टैक्स वाली चीजें थीं, लेकिन अब उनपर कोई टैक्स नहीं लगता है. जीएसटी की वजह से समान सस्ते हुए हैं.'' इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्य़क्ष राहुल गांधी की तरफ से जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताने पर कहा, ''मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता. जिसकी जैसी सोच उसके वैसे शब्द होते हैं.'' 5 राज्यों में बीजेपी की हार पर क्या कहा? ''सिर्फ हार या जीत मापदंड नहीं होता है. पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बनी है. अगर मोदी मैजिक खत्म हुआ है तो मतलब लोग मान रहे हैं कि मोदी मैजिक था. लहर सिर्फ जनता की आस्था और आकांक्षा की होती है. बीजेपी मोदी या अमित शाह से नहीं बल्कि पोलिंग बूथ से बनी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी लोगों का प्यार बीजेपी को मिला है.'' राफेल डील पर क्या कहा है? पीएम मोदी ने कांग्रेस की तरफ से राफेल डील में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा है, ''मैं इस बात का जवाब पहले भी संसद में दे चुका हूं. राफेल पर मुझपर व्यक्तिगत आरोप नहीं, सरकार पर आरोप हैं. राफेल डील के मामले को सुप्रीम कोर्ट भी साफ कर चुका है. दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है. मीडिया को राफेल डील पर राहुल गांधी से सबूत मांगना चाहिए. कांग्रेस जो आरोप लगा रही है, उसे साबित करे..उन्हें बार-बार बोलने की बीमारी है, तो मुझे बार-बार बोलने की जरूरत है क्या? आजादी के बाद से हमेशा डिफेंस डील विवादित क्यों रहा है?'' विजय माल्या और नीरव मोदी पर क्या कहा है? ''देश के भगोड़ों से पाई-पाई लेकर रहेंगे. जो भागे हैं उनको वापस देश लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून की मदद ली जा रही है. सरकार ने भगोड़ों की संपत्ति जब्त करने का कानून बनाया है. उन्हें देश से इसलिए भागना पड़ा क्योंकि पहले की तरह वो कानून का मखौल उड़ाकर देश में सुरक्षित नहीं रह सकते थे. मैं आश्वस्त करता हूं कि हिंदुस्तान का चुराया हुआ पैसा लाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.'' 2019 लोकसभा चुनाव पर क्या कहा है? ''ये चुनाव ''जनता vs गठबंधन होगा''. राजनीतिक पंडितों की तरफ से 2019 में बीजेपी के 180 से ज्यादा सीटें न पाने के दावे को पीएम मोदी ने पूरी तरह खारिज कर दिया और कहा कि 2014 के चुनाव में भी इसी तरह के दावे किये जा रहे थे. यह चुनाव उन लोगों के बीच है जो जनमानस की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं और जो इन्हें रोकने में लगे हुए हैं. मोदी जनता के प्यार और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति हैं. देश की जनता ही एजेंडा तय करेगी. जनता की बुद्धिमता पर मुझे पूरा भरोसा है.'' गंगा की सफाई के मुद्दे पर क्या कहा? ''गंगा सफाई बहुत बड़ा काम है. गंगा में गंदगी डालने से रोकने का काम मुख्य है. कोशिशों के बाद 120 साल पुराना गंदा नाला गंगा में गिरने से रोका गया है. हम गंगा की सफाई के लिए लगातार और बड़ा काम कर रहे हैं.'' पीएम मोदी ने बताई सर्जिकल स्ट्राई की पूरी कहानी ''भारतीय सेना योजनाबद्ध तरीके से 28-29 सितंबर की आधी रात पाकिस्तान की सीमा में 3 किलोमीटर के अंदर घुसी और आतंकियों के ठिकानों को तहस-नहस कर डाला. सर्जिकल स्ट्राइक एक बड़ा जोखिम था. मुझे सैनिकों की सुरक्षा की चिंता थी. हमने सैनिकों को सूर्योदय से पहले लौटने को कहा था. सैनिकों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता थी. उन्हें कहा गया था कि मिशन सक्सेस हो या नहीं, लेकिन सूर्योदय से पहले वे लौट आएं. जिन जवानों को हमने सीमा के पार भेजा था उनके लौटने तक हमारी सांसें अटकी हुई थीं.  हमें बताया गया था कि हमारे जवान ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाकर वापस लौट आएंगे लेकिन हमारी सांसें अटकी हुई थीं.  सेना के इस ऑपरेशन से मैं सीधा जुड़ा हुआ था. ऑपरेशन के दौरान जब एक घंटे तक मुझे कोई सूचना नहीं मिली तो मैं बहुत परेशान हो गया था. लेकिन बाद में मुझे अच्छी सूचना मिली और मन शांत हो गया था. उस दिन मुझे अपनी सेना के साहस के बारे में पता चला. मैं अपनी सेना को सलाम करता हूं.'' मोदी के इंटरव्यू का पूरा वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget